---विज्ञापन---

‘मैं घर और बच्चा संभाल…’, इस सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को प्यार में मिला धोखा, रो-रोकर हुआ बुरा हाल

Chandrika Dixit Husband Affair: दिल्ली के सड़क किनारे बड़ा पाव का ठेला लगाकर फेमस हुई चंद्रिका दीक्षित आज बार फिर से सुर्खियों में हैं. 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से सोशल मीडिया पर राज करने वाली चंद्रिका दीक्षित की शादी अब टूटने के कगार पर है. हाल ही में उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें उन्होंने रो-रोकर अपने पति के धोखे के बारे में बताया.

चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह बहुत ज्यादा रोती हुई नजर आ रही हैं. इसके साथ ही वीडियो में चंद्रिका दीक्षित अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा रही हैं.

बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट चंद्रिका दीक्षित के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इन्फ्लुएंसर इस डेढ़ मिनट के वीडियो में अपने पति की पोल खोलते नजर आ रही हैं.

वीडियो में चंद्रिका ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा, 'दुनिया को क्या दिखाना चाहते हो? ये हमारे लड़ाई-झगड़े दिखाने हैं? दो महीनों से मैं ना जाने क्या-क्या बर्दाश्त कर रही हूं?'

चंद्रिका आगे कहती हैं, 'मैं काम कर रही हूं, घर संभाल रही हूं, बच्चा भी संभाल रही हूं और आप ये सब करने जा रहे हैं? जो लड़की दिन भर आपके आगे-पीछे घूम रही है.'

इस वीडियो में चंद्रिका ने पति युगम गेरा के चैट्स और कुछ फोटोज भी दिखाए. इसके बाद बिलखकर के रोने लगी. हालांकि, चंद्रिका के इस आरोप पर अभी उनके पति का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

वहीं, सोशल मीडिया पर चंद्रिका का ये वीडियो ट्रेंडिंग टॉपिक बन गया है, इसके अलावा, हर तरफ सिर्फ चंद्रिका के पति के अफेयर की ही बातें हो रही हैं.

First published on: Feb 03, 2026 02:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.