---विज्ञापन---
Rashmika Mandanna के पीछे-पीछे दुल्हन बनी चंद्रिका दीक्षित, मिस्ट्री मैन संग भागकर रचाई शादी, तस्वीरों ने मचाया बवाल

Vada Pav girl Chandrika Dixit Wedding With Mystery Man: 'वड़ापाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर अपने पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. इस बार वजह बनी हैं, उनकी वायरल तस्वीरें... जिनमें वो एक मिस्ट्री मैन के साथ शादी के बाद दुल्हन के रूप में नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है, और लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं.

हाल ही में चंद्रिका दीक्षित ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं. इन तस्वीरों में वो गले में फूलों की माला पहने, शर्माती हुई दुल्हन के रूप में दिखाई दे रही हैं. वहीं, उनके साथ मौजूद मिस्ट्री मैन दूल्हे के रूप में नजर आ रहा है.

दोनों मंदिर में पंडित के साथ शादी की रस्में निभाते दिख रहे हैं. चंद्रिका दीक्षित ने ये तस्वीरें और वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, कि इंतजार खत्म हुआ. तस्वीरों औक पैशन को देखकर ये कहा जा सकता है, कि उन्होंने मंदिर में जाकर गुपचुप शादी रचा ली है.

इन तस्वीरों के वायरल होते ही फैंस दो गुटों में बंट गए हैं. एक तरफ लोग चंद्रिका को बधाइयां दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ कई यूजर्स इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं. दरअसल, इससे पहले भी चंद्रिका शादी को लेकर लोगों को चौंका चुकी हैं. कुछ समय पहले उन्होंने इसी मिस्ट्री मैन के साथ शादीशुदा लुक में तस्वीरें शेयर की थीं,

लेकिन बाद में सच्चाई कुछ और ही निकलकर सामने आई थी, यही वजह है, कि इस बार भी लोग उनके दावे पर पूरी तरह भरोसा नहीं कर पा रहे हैं. चंद्रिका दीक्षित पहले ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं. बीते दिनों वो अपने तलाक को लेकर चर्चा में थीं.

उन्होंने अपने पति पर धोखा देने जैसे गंभीर आरोप लगाए थे, और सोशल मीडिया पर रील्स के जरिए अपना दर्द भी बयां किया था. इसके बाद से ही उनकी जिंदगी लगातार लाइमलाइट में बनी हुई है. हाल ही में एक पॉडकास्ट में चंद्रिका के इस मिस्ट्री मैन की मौजूदगी ने भी लोगों को कन्फ्यूज कर दिया.

पॉडकास्ट में उस शख्स ने खुद को चंद्रिका का सिर्फ अच्छा दोस्त बताया था. ऐसे में सवाल उठता है, कि अगर वो दोस्त है, तो शादी की ये तस्वीरें क्या सच में रियल हैं, या फिर किसी कंटेंट का हिस्सा? फिलहाल, सच्चाई क्या है, ये तो चंद्रिका ही साफ कर सकती हैं.

लेकिन इतना तय है, कि उनकी हर पोस्ट सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती है. अब फैंस को इंतजार है, कि क्या ये शादी वाकई में सच है, या फिर एक बार फिर 'वड़ापाव गर्ल' ने लोगों को चौंकाने के लिए नया ड्रामा रच दिया है.