Wednesday, 4 March, 2026

---विज्ञापन---

‘वड़ा पाव गर्ल’ का कबूलनामा! मिस्ट्री मैन के लिए बदला धर्म? आंखों में आंसू भर बोलीं- ‘पति की आज भी आती है याद’

Vada Pav Girl Aka Chandrika Dixit: सोशल मीडिया पर 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. कभी तलाक की चर्चाएं, कभी मिस्ट्री मैन के साथ अफेयर की अफवाहें और अब धर्म परिवर्तन के दावे...हर तरफ चंद्रिका को लेकर बातें ही बातें हैं, लेकिन अब उन्होंने खुद सामने आकर इन सभी अफवाहों पर खुलकर सफाई दी है.

हाल ही में चंद्रिका ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वो भावुक नजर आईं. इस वीडियो में उन्होंने साफ कहा, कि उन्होंने कोई धर्म परिवर्तन नहीं किया है. आंखों में आंसू लिए चंद्रिका ने कहा, कि वो ब्राह्मण हैं, और हमेशा रहेंगी.

उन्होंने ये भी कबूल किया, कि उन्हें आज भी अपने पति युगम गेरा की याद आती है, और वो उनसे अपना रिश्ता फिर से जोड़ना चाहती हैं. दरअसल, बीते दिनों चंद्रिका का नाम सोशल मीडिया क्रिएटर अनस सैफी के साथ जोड़ा जाने लगा था.

दोनों के साथ कई वीडियो वायरल हुए, जिनमें उनकी केमिस्ट्री को देखकर फैंस ने अफेयर के कयास लगाने शुरू कर दिए. यहां तक कि कुछ लोगों ने ये भी कहना शुरू कर दिया, कि चंद्रिका ने अनस के लिए धर्म बदल लिया है.

अब इस पूरे मामले पर सफाई देते हुए, चंद्रिका ने कहा, कि वो और अनस सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, और साथ में कंटेंट बनाते हैं. उन्होंने कहा, 'हम क्रिएटर्स हैं, इसलिए हमें रील्स बनानी पड़ती हैं. इसका मतलब ये नहीं कि हमारा अफेयर है, या मैंने किसी के लिए धर्म बदल लिया.'

वीडियो में मौजूद एक मीडिएटर ने भी चंद्रिका का सपोर्ट करते हुए कहा, कि लोगों ने बिना सच्चाई जाने गलत निष्कर्ष निकाल लिए हैं. उन्होंने साफ किया कि चंद्रिका और अनस के बीच रिश्ता सिर्फ दोस्ती का है, और इसमें कुछ भी गलत नहीं है.

चंद्रिका ने भावुक होते हुए ये भी कहा, कि उन्हें अपने रिश्ते में धोखा मिला है, जिससे वो आहत हैं, लेकिन वो हालात को बातचीत से सुलझाना चाहती हैं. उनका कहना है, कि गलतफहमियों को दूर कर वो फिर से अपना घर बसाना चाहती हैं.

फिलहाल, चंद्रिका का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस भी उनकी ईमानदारी और साफ-साफ बात रखने के अंदाज की तारीफ कर रहे हैं. अब देखना होगा, कि इस कबूलनामे के बाद उनके जीवन में क्या नया मोड़ आता है.

First published on: Mar 04, 2026 07:39 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.