---विज्ञापन---
Netflix पर इंडियन ऑडियंस की फेवरेट बनी ये सीरीज, नंबर 1 पर कर रही ट्रेंड

हाल ही में Netflix पर रिलीज हुई ये विदेशी सीरीज इंडियन ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है. 8 एपिसोड वाली इस सीरीज के प्रति दुनियाभर में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. यही कारण है कि Netflix पर रिलीज होते ही ये वेब सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर नंबर-1 के पायदान पर ट्रेंड कर रही है. आइए इसके बारे में जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं 26 फरवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई हॉलीवुड की पॉपुलर वेब सीरीज ब्रिजर्टन सीजन 4 (Bridgerton 4) की, जो इस समय काफी पसंद की जा रही है.

रोमांस और ड्रामा से भरपूर ब्रिजर्टन सीरीज का हर एक सीजन सुपरहती रहा है. ऐसे में इसके चौथे सीजन को भी जमकर प्यार मिल रहा है. नेटफ्लिक्स पर सीरीज टॉप ट्रेडिंग की लिस्ट में पहले नंबर पर पहुंच गई है.

ब्रिजर्टन 4 की कहानी एक रईस परिवार के बिगड़ैल बेटे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ऐसी लड़की से प्यार करता है, जिसका चेहरा मास्क के पीछे छिपा रहता है.

मास्क के पीछे एक ऐसी लड़की छिपी हुई है, जिसके बारे में जानकार लड़का हैरान रह जाता है. आगे की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलता है. पूरी कहानी जानने के लिए आपको ब्रिजर्टन सीजन 4 को नेटफ्लिक्स पर देखना पड़ेगा.

हॉलीवुड की इस सीरीज को दर्शकों ने खूब सराहा है. अबतक इसके 4 सीजन आ चुके हैं. इसके पहले तीन सीजन सुपरहिट साबित हुए हैं और चौथा भी खूब पसंद किया जा रहा है.