---विज्ञापन---

Back

जिसे मिलनी थी सलमान खान की ये ब्लॉकबस्टर, बीमारी ने उससे छीना वो मौका, मसीहा बने ‘भाईजान’, लेकिन नहीं बचा पाए जान

---विज्ञापन---

Salman Khan Helped Actor: 90 के दशक का एक ऐसा एक्टर जिसकी जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही. एक वक्त ऐसा था, जब वे उस फिल्म का हिस्सा बनने वाले थे, जिसने बाद में सलमान खान (Salman Khan) को रातों-रात सुपरस्टार बना दिया, लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया, कि इस एक्टर का सपना अधूरा रह गया... पर बॉलीवुड को नया स्टार सलमान खान के रूप में जरूर मिल गया.

कौन है वो एक्टर?

दरअसल, डायरेक्टर सूरज बड़जात्या की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मैंने प्यार किया' के लिए सबसे पहली पसंद सलमान खान नहीं थे, बल्कि फराज खान को चुना गया था. बताया जाता है, कि उन्होंने ऑडिशन में कई बड़े नामों को पीछे छोड़ दिया था, और शूटिंग शुरू होने वाली थी. तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई. फराज पीलिया की चपेट में आ गए, और उन्हें फिल्म छोड़नी पड़ी. इसके बाद ये रोल सलमान खान की झोली में जा गिरा, जिसके बाद न सिर्फ फिल्म ने इतिहास रच दिया, बल्कि सलमान खान भी सबके चहेते बन गए थे.

---Advertisement---

इस फिल्म से किया था डेब्यू

हालांकि, ये फिल्म हाथ से निकलने के बाद फराज ने हार नहीं मानी. उन्होंने साल 1996 में फिल्म 'फरेब' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. फिल्म का गाना 'तेरी आंखें झुकी-झुकी' काफी हिट हुआ था, और फराज की स्क्रीन प्रेजेंस को भी पसंद किया गया था. इसके बाद वे 'मेहंदी' में नजर आए, जहां उन्होंने निगेटिव किरदार निभाकर खूब तारीफ बटोरी. रानी मुखर्जी के साथ उनकी जोड़ी चर्चा में रही और लोगों को लगा कि फराज इंडस्ट्री में लंबी रेस के खिलाड़ी साबित होंगे.

टीवी की दुनिया में कमाया नाम

लेकिन करियर उनकी उम्मीदों के मुताबिक आगे नहीं बढ़ पाया. फिल्मों में कम मौके मिलने के बाद उन्होंने टीवी का रुख किया और कई शोज में काम कर छोटे पर्दे पर अपनी मजबूत पहचान बनाई, लेकिन साल 2020 फराज खान की जिंदगी का सबसे मुश्किल दौर बनकर आया.

---Advertisement---

इस गंभीर बीमारी ने पहुंचाया अस्पताल

वे गंभीर न्यूरोलॉजिकल बीमारी और इंफेक्शन से जूझ रहे थे. हालत इतनी खराब हो गई थी, कि उन्हें बेंगलुरु के अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती करना पड़ा. परिवार फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रहा था, और इलाज के लिए पैसों की जरूरत थी.

मसीहा बनकर सामने आए 'भाईजान'

इसी दौरान सलमान खान मसीहा बनकर सामने आए. उन्होंने बिना किसी शोर-शराबे के फराज की मदद की ठानी और उनके पूरे मेडिकल बिल भरे. इसका खुलासा कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) ने इस इंटरव्यू में किया था, जब उन्होंने कहा था, कि सलमान खान ने बिना किसी दिखावे के फराज का पूरा साथ दिया.

---Advertisement---

50 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

लेकिन अफसोस बस इस बात का है, कि तमाम कोशिशों के बावजूद 4 नवंबर 2020 को फराज खान ने 50 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. उनकी कहानी आज भी ये याद दिलाती है, कि बॉलीवुड में किस्मत पल भर में बदल जाती है.

First published on: May 27, 2026 11:16 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola