---विज्ञापन---

Back

Ranveer Singh को जानबूझकर फंसा रहे Farhan Akhtar? ‘Don 3’ विवाद में नया ट्विस्ट; खुन्नस में आकर ठुकराया ऑफर?

---विज्ञापन---

फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) को लेकर छिड़ा विवाद अब एक बेहद चौंकाने वाले मोड़ पर आ गया है. अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अचानक फिल्म छोड़ने और उसके बाद 'फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज' (FWICE) द्वारा की गई कार्रवाई के बीच अब एक 'सीक्रेट डील' का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर सिंह ने इस बड़े नुकसान की भरपाई के लिए निर्माता फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) को करोड़ों रुपये का एक सीक्रेट ऑफर दिया था, जिसे फरहान ने कथित तौर पर खुन्नस में आकर ठुकरा दिया.

क्या थी ₹35 करोड़ की सीक्रेट डील?

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की टीम ने फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के साथ मामला सुलझाने के लिए एक बड़ा प्रस्ताव रखा था. इस डील के तहत रणवीर ₹10 करोड़ की धनराशि तुरंत वापस करने के लिए तैयार थे, और साथ ही उन्होंने वादा किया था कि वे एक्सेल एंटरटेनमेंट की भविष्य में आने वाली किसी भी फिल्म के लिए अपनी फीस में ₹25 करोड़ का डिस्काउंट (छूट) देंगे.

---Advertisement---

फरहान और रितेश ने ठुकराया ऑफर

रणवीर की तरफ से कुल ₹35 करोड़ का फायदा मिलने के बावजूद फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी ने इस सीक्रेट डील को स्वीकार करने से साफ इनकार कर दिया. मेकर्स का मानना है कि ऐन वक्त पर (शूटिंग से महज 3 हफ्ते पहले) फिल्म छोड़ने से उन्हें जो प्रोफेशनल और मानसिक नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई पैसों से नहीं की जा सकती.

भविष्य में कभी साथ काम न करने की कसम

इस विवाद का सबसे बड़ा और कड़ा फैसला एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर की तरफ से आया है. फरहान और रितेश ने FWICE को दी गई अपनी आधिकारिक शिकायत में साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि वे अपने पूरे करियर में भविष्य में कभी भी रणवीर सिंह के साथ कोई फिल्म नहीं बनाएंगे.

---Advertisement---

FWICE की मीटिंग और बैन का मोड़

साल 2023 में जब 'डॉन 3' का ऐलान हुआ था, तब फैंस रणवीर को नए डॉन के रूप में देखने के लिए बेहद उत्साहित थे. लेकिन उनके अचानक पीछे हटने से फिल्म अधर में लटक गई. फरहान की शिकायत के बाद ही FWICE ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाया और हाई-लेवल मीटिंग बुलाई.

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

हालांकि इस ₹35 करोड़ की सीक्रेट डील को लेकर फिल्म गलियारों में लगातार चर्चाएं हो रही हैं, लेकिन इस खबर की अभी तक किसी भी पक्ष (रणवीर सिंह या एक्सेल एंटरटेनमेंट) की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि (Official Confirmation) नहीं की गई है.

---Advertisement---
First published on: May 28, 2026 11:11 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola