---विज्ञापन---
बॉलीवुड का वो स्टार, जो अपने इकलौते बेटे का नहीं देख पाया चेहरा, पत्नी ने रचा ली दूसरी शादी

आज हम आपको बॉलीवुड के उस बदनसीब सुपरस्टार के बारे में बता रहे हैं, जिसने बड़े पर्दे पर अपनी अदाकारी से खूब नाम कमाया. अपनी शानदार कलाकारी से इस एक्टर ने अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार को भी टक्कर दे डाली थी. लेकिन खुद की पर्सनल लाइफ हमेशा विवादों में रही. वो एक ऐसे बदनसीब पिता भी रहे जो अपने बेटे का चेहरा नहीं देख पाए. एक्टर ने तीन शादियां रचाई थी. उनकी दूसरी पत्नी उनसे 16 साल छोटी थीं, जिन्होंने बाद में किसी ओर से शादी रचा ली.

हम बात कर रहे हैं बहुत ही खूबसूरत सौम्य और शानदार एक्टर विनोद महरा की, जिन्होंने 70-80 के दशक में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया. लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा विवादों में रहे.

फिल्म इंडस्ट्री में विनोद महज 13 साल की उम्र में ही आ गए थे. उन्होंने बचपन से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. साल 1958 में फिल्म 'रागिनी' में चाइल्ड एक्टर के रूप में डेब्यू किया, जहां उन्होंने किशोर कुमार के बचपन के किरदार को निभाया. इसके बाद साल 1971 में आई फिल्म 'एक थी रीता' से उन्होंने बतौर लीड एक्टर डेब्यू किया, जो सुपरहिट रही.

विनोद मेहरा और रेखा के प्यार के चर्चे खूब हुआ करते थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, विनोद मेहरा ने तीन शादियां की थीं. पहली शादी मीना ब्रोका से हुई जो उनकी मां ने ही तय की थी. कुछ समय बाद उन्होंने उस समय की मशहूर अदाकारा बिंदिया गोस्वामी से भागकर शादी रचाई.

घरवाले बिंदिया गोस्वामी संग शादी से बिल्कुल खुश नहीं थे. कुछ समय के बाद दोनों में दूरियां आने लगी और फिर विनोद खन्ना ने किरण मेहरा से शादी रचा ली. उन्हें दो बच्चे बेटी सोनिया (जन्म 1988) और एक बेटा रोहन (जन्म 1991) हुआ. बेटे का जन्म विनोद मेहरा के देहांत के बाद हुआ और वो अपने इकलौते लाड़ले का चेहरा देख ही नहीं पाए. विनोद मेहरा का हार्ट अटैक से 30 अक्टूबर 1990 को निधन हो गया.

विनोद महरा की दूसरी पत्नी बिंदिया गोस्वामी ने विनोद से अलग होने के एक साल बाद ही दूसरी शादी कर ली. बिंदिया ने 'बॉर्डर' फिल्म के निर्देशक जेपी दत्ता से शादी कर ली. आज जेपी दत्ता से बिंदिया को दो बेटियां निधि और सिद्धि दत्ता हैं.