---विज्ञापन---

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस रहीं मधुबाला के क्या थे आखिरी शब्द, जिन्हें सुन पसीज जाएगा आपका दिल

मधुबाला बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हुआ करती थीं, जिन्हें इंडस्ट्री में सबसे खूबसूरत कहा जाता था. वह न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए बल्कि अपने शानदार अभिनय के लिए भी जानी जाती थीं. मधुबाला ने बॉलीवुड में एक वक्त पर तमाम बेहतरीन और हिट फिल्मों में काम किया है और इसी कारण वह इंडस्ट्री पर राज कर चुकी हैं. हालांकि 39 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया था और आखिरी वक्त में उनके शब्द क्या था चलिए जानते हैं. क्योंकि मधुबाला द्वारा कहे गए उनके आखिरी शब्दों को सुन आपकी आंखें भी नम हो जाएंगी.

दरअसल, 14 फरवरी 1933 को दिल्ली के एक पश्तून मुस्लिम परिवार में जन्मी मधुबाला ने अपने करियर की शुरुआत साल 1942 में आई मूवी बसंत से की और इसी मूवी के कारण उन्होंने अपना नाम बदलकर मुमताज से मधुबाला कर लिया था. इसके बाद उन्होंने 1950 में कई ऐसी फिल्में दी जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही. जिसमें से महल, तराना, हावड़ा ब्रिज, चलती का नाम गाड़ी और हाफ टिकट जैसी फिल्में की, जो कि सुपरहिट रही. इन फिल्मों के कारण वह बॉलीवुड की स्टार बन गईं.

हालांकि मधुबाला का करियर जितना शानदार रहा, उतना ही वह अपनी पर्सनल लाइफ में दुखी रही थीं. सभी जानते हैं कि मधुबाला और दिलीप कुमार के प्यार की शुरुआत फिल्म तराना के सेट पर शुरू हुई थी. दोनों एक साथ बेहद खूबसूरत दिखते थे. हालांकि फिल्म 'नया दौर' के वक्त दोनों के रिश्ते में दरार आ गई और वे अलग हो गए. क्योंकि उस दौरान हुआ कुछ ऐसा कि फिल्म के डायरेक्टर बी.आर चोपड़ा नया दौर की शूटिंग देश से बाहर करना चाहते थे और मधुबाला के पिता इसके लिए राजी नहीं थे. जिसके बाद कोर्ट केस तक हो गया था और दिलीप कुमार ने डायरेक्टर के पक्ष में गवाही दी. जिससे मधुबाला के पिता खासा नाराज हुए. यहां तक कि मधुबाला ने अपने पिता से माफी मांगने को भी कहा, लेकिन दिलीप ने साफ इनकार कर दिया.

हालांकि दिलीप कुमार से अलग होने के बाद मधुबाला ने फेमस सिंगर, एक्टर किशोर कुमार से शादी की. लेकिन इस बीच मधुबाला बीमार रहने लगीं. एक्ट्रेस के दिल में छेद था और उनका इलाज आसान नहीं था. यहां तक कि डॉक्टर्स ने उन्हें फिल्मों से दूर और आराम करने की सलाह दी थी. लेकिन किशोर कुमार मधुबाला की अच्छे से देखरेख नहीं कर पाए, क्योंकि वह अक्सर ही गानों की रिकॉर्डिंग और फिल्मों में व्यस्त रहते थे.

तबीयत लगातार खराब होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जाता है कि दिलीप कुमार एक बार मधुबाला से अस्पताल में मिलने भी पहुंचे थे. जहां पर मधुबाला उन्हें देखकर रोने लगी थीं.

वहीं, मधुबाला ने अपनी मौत से पहले से जीने की इच्छा जाहिर की थी. दरअसल, मधुबाला के रिश्तेदार शाहिदा के मुताबिक एक्ट्रेस ने आखिरी बार कहा था, " मैं जीना चाहती हूं. मैं मरना नहीं चाहती." एक्ट्रेस के द्वारा कहे गए इन शब्दों से साफ जाहिर होता है कि वह मरना नहीं चाहती थीं. क्योंकि वह अपनी लाइफ में अभी भी काफी कुछ करने का सपना देख रही थीं. बता दें कि बीते कुछ वक्त से मधुबाला की बायोग्राफी पर बात चल रही है. अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी बॉलीवुड एक्ट्रेस उनकी बायोग्राफी में काम करेगी.

First published on: Mar 22, 2026 03:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.