---विज्ञापन---

इस हैंडसम हीरो ने 28 साल के करियर में लिया 14 साल का ब्रेक, कमबैक ने किया सबको हैरान

Bollywood Handsome Actor: बॉलीवुड में हमेशा से ही एक एक्टर का करियर काफी नाजुक रहा है. आज हम आपको ऐसे एक्टर के बारे में बताने वाले हैं, जिन्हें एक्टिंग अपनी विरासत में मिली थी. लेकिन इसके बाद भी इस एक्टर को अपने 28 साल के करियर में फिल्मों से और एक्टिंग से 14 साल तक का ब्रेक लेना पड़ा. चलिए आपको इस एक्टर के बारे में बताते हैं.

हम बॉलीवुड के जिस एक्टर की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार फिरोज खान के बेटे फरदीन खान हैं. फरदीन एक फेमस फिल्मी परिवार से आते हैं, जहां उनके चाचा संजय खान और अकबर खान भी एक्टर हैं.

फरदीन खान ने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 1998 में आई फिल्म 'प्रेम अगन' से की है, लेकिन उनकी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई. हालांकि, उन्हें इसके लिए फिल्मफेयर का बेस्ट एक्टर अवॉर्ड मिला.

फरदीन नाम भी उन स्टारकिड्स की लिस्ट में शामिल हुआ, जिन्होंने डेब्यू भले ही फ्लॉप फिल्म से की हो. लेकिन फिल्मों में उन्होंने अपनी एक्टिंग का मनवाया और अपनी एक अलग पहचान बनाई.

फरदीन की कुछ फिल्में तो हिट रहीं, लेकिन उनकी ज्यादा फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप ही साबित हुईं. लगातार फ्लॉप देने के बाद फरदीन ने एक्टिंग से एक लंबा ब्रेक लिया, जो करीब 14 साल तक चला.

14 साल के लंबे ब्रेक बाद फरदीन ने बहुत ही दमदार और मजबूत कमबैक किया, जिसने सभी का दिल जीत लिया. फरदीन ने साल 2024 में संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' से धमाकेदार वापसी की.

फरदीन खान के पिता फिरोज खान बॉलीवुड के एक्टर थे, जिन्हें उनके खलनायक के किरदार के लिए जाना जाता था. एक वक्त में वो सबसे महंगे विलेन माने जाते थे.

First published on: Mar 08, 2026 06:04 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.