---विज्ञापन---
Rashmika Mandanna से लेकर Priyanka Chopra तक, इन एक्ट्रेस ने पर्दे पर निभाए सबसे खराब किरदार; देखें लिस्ट

Bollywood Actresses Played Worst Roles: बॉलीवुड में ऐसी कई एक्ट्रेस हैं, जो अपने दमदार किरदार और मजबूत एक्टिंग के लिए पहचानी जाती हैं. इंटरनेशनल वुमेन डे के इस खास मौके पर आज हम आपको बॉलीवुड के 6 ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने फिल्मों में महिलाओं के सबसे खराब किरदार निभाए हैं. चलिए नजर इस लिस्ट पर डालते हैं.

Rashmika Mandanna (Geetanjali in Animal): फिल्म 'एनिमल' में रश्मिका मंदाना ने एक ऐसी महिला का किरदार निभाया था, जिसका पति हमेशा उसकी बेइजत्ती करता, उस पर अपना गुस्सा निकालता और उसके साथ बेवफाई करता था. लेकिन इनती टॉक्सिक नेचर होने के बाद भी वो अपने पति के लिए करवा चौथ का व्रत रखती है. सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना के इस किरदार को काफी आलोचनाओं का सामने करना पड़ा.

Karishma Kapoor (Pooja Mehra in Biwi no.1): फिल्म 'बीवी नंबर 1' में करिश्मा कपूर ने एक ऐसी पत्नी बनी थीं, जिसे जब ये पता चलता है कि उसका पति उसे धोखा दे रहा है. तब वो उससे तलाक ले लेती हैं, लेकिन फिर वो छोड़ने के बजाय उसे अपने पास वापस बुलाने के लिए एक प्लान बनाती हैं. इसकी वजह से उसका कमबैक करना भी बेकार हो जाता है.

Rani Mukharjee (Tina in Kuch Kuch Hota Hai): फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की टीना तो आपको याद ही होगी ना, अगर फिल्म की कहानी को करीब से देखें तो इस फिल्म की असली विलेन टीना ही है. ऐसा इसलिए है क्योंकि उसे अच्छे से पता था कि राहुल से अंजलि प्यार करती हैं. लेकिन ये जानने के बाद भी उसने राहुल के साथ शादी कर ली.

Amrita Rao (Sanju in Main Hoon Na): फिल्म में संजना की कहानी सिर्फ लकी को इंप्रेस करने के इर्द-गिर्द ही घूमती है. लकी, जो एक ऐसा लड़का है, जो हर खूबसूरत लड़की के प्यार में पड़ जाता है. इसके अलावा उसे अपने फ्यूचर को लेकर भी कोई प्लान्स नहीं है, पढ़ाई में उसका डब्बा गोल है. वहीं, संजना ऐसे बेकार लड़के के लिए खुद पूरी तरफ से बदल देती है.

Kiara Advani (Preeti in Kabir Singh): फिल्म 'कबीर सिंह' में प्रीति एक टैलेंटेड मेडिकल स्टूडेंट के तौर पर एंट्री लेती है, लेकिन जब बात रिश्तों की आती है, तब उसका दिमाग पूरी तरह गायब हो जाता है. वो बिना कुछ कहे कबीर के कंट्रोलिंग नेचर, इमोशनल सिकनेस और फिजिकल अब्यूज को प्यार के नाम पर सहन कर जाती है.

Priyanka Chopra (Meghna in Fashion): इस फिल्म में दिखाया जाता है कि मेघना फैशन इंडस्ट्री में तरक्की पाने के लिए शादीशुदा आदमी को डेट करती है. इसके बाद जैसे ही उसे शोहरत मिलती है वो दोस्तों से दूरी बना लेती है. इस दौरान वह कई ऐसे फैसले लेती है जिन पर सवाल उठते हैं.