---विज्ञापन---
बॉलीवुड का वो एक्टर, जिसे कभी फिल्मों में नहीं मिला काम; आज खड़ा किया 1200 करोड़ का साम्राज्य

बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री करने वाले विवेक ओबेरॉय का फिल्मी सफर किसी रोलर-कोस्टर से कम नहीं रहा. 'कंपनी' और 'साथिया' जैसी हिट फिल्में देने के बाद, एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया. लेकिन विवेक ने हार मानने के बजाय अपनी किस्मत खुद लिखी और बिजनेस की दुनिया में कदम रखा. आज वे सिर्फ एक एक्टर नहीं, बल्कि एक सफल इन्वेस्टर और बिजनेसमैन हैं, जिनका कारोबार रियल एस्टेट से लेकर डायमंड और एग्री-टेक तक फैला हुआ है. उनकी कहानी साबित करती है कि गिरकर संभलने वाले को ही असली बाजीगर कहते हैं.

एक्टिंग से किनारा और बिजनेस में एंट्री- साल 2002 में फिल्म 'कंपनी' से सुपरस्टार बने विवेक का करियर विवादों और राजनीति की भेंट चढ़ गया. जब उन्हें फिल्में मिलना बंद हुईं, तो उन्होंने अपनी ऊर्जा बिजनेस में लगा दी. आज वे रियल एस्टेट, एड-टेक, ज्वेलरी और एग्री-टेक जैसे कई बड़े उद्योगों के मालिक हैं. उनकी दूरदर्शिता ने उन्हें बॉलीवुड के सबसे अमीर सितारों की लिस्ट में खड़ा कर दिया है.

दुबई में 7 बिलियन डॉलर का बड़ा प्रोजेक्ट- विवेक की सफलता का सबसे बड़ा राज उनकी रियल एस्टेट कंपनी BNW डेवलपमेंट्स है. हाल ही में खुलासा हुआ कि उनकी कंपनी यूएई (UAE) में लगभग 7 बिलियन डॉलर के अल्ट्रा-लग्जरी प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. खास बात यह है कि उनकी यह कंपनी पूरी तरह से कर्ज मुक्त (Zero-Loan) है, जो दुनिया के सबसे रईस लोगों के लिए घर बनाती है.

हीरे और प्रीमियम ब्रांड्स का कारोबार- विवेक सिर्फ जमीन-जायदाद तक ही सीमित नहीं हैं. उनकी एक डायमंड लैब कंपनी भी है, जिसका सालाना टर्नओवर करीब 100 करोड़ रुपये है. इसके अलावा, वे एक इंटरनेशनल प्रीमियम जिन (Gin) ब्रांड के भी हिस्सेदार हैं, जिसकी वैल्यू लगभग 30 मिलियन पाउंड आंकी गई है. वे स्टार्टअप्स में निवेश करने वाले एक स्मार्ट इन्वेस्टर के रूप में जाने जाते हैं.

महलों जैसा घर और लग्जरी लाइफ- विवेक ओबेरॉय की जिंदगी किसी राजा से कम नहीं है. मुंबई के जुहू में उनका 14.25 करोड़ का आलीशान बंगला है. साथ ही, दुबई के सबसे पॉश इलाके 'द मीडोज' में भी उनका एक शानदार विला है, जिसमें वर्ल्ड-क्लास इंटीरियर, पूल और खूबसूरत बगीचा है. वे अपनी कामयाबी का जश्न पूरी शानो-शौकत के साथ मनाते हैं.

कारों का शानदार कलेक्शन- विवेक को रफ्तार और लग्जरी गाड़ियों का बेहद शौक है. उनके गैरेज में Lamborghini Gallardo, Rolls-Royce Cullinan और Chrysler 300C जैसी करोड़ों की कारें खड़ी हैं. इसके अलावा उनके पास Mercedes की कई महंगी सीरीज भी मौजूद हैं. उनकी मेहनत ने उन्हें वो सब कुछ दिया है जो कभी उनके फिल्मी करियर के डूबने के साथ खोता हुआ लग रहा था.