---विज्ञापन---

OTT की 5 सबसे शानदार साइंस फिक्शन मूवीज, एडवेंचर के साथ ही मिलेगा कॉमेडी का डोज

Science Fiction Movies: कुछ दर्शकों को साइंस फिक्शन मूवीज काफी पसंद आती है. अगर आप भी उनमें से ही एक हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं. आज हम आपके लिए बॉलीवुड की 5 शानदार साइंस फिक्शन मूवीज लेकर आए हैं, जिनकी मजेदार और एडवेंचर से भरपूर कहानियां आपका दिल जीत लेंगी. चलिए जानते हैं.

‘कोई मिल गया’- लिस्ट में पहला नाम ऋतिक रोशन स्टारर फिल्म ‘कोई मिल गया’ है. इस फिल्म की दीवानगी आज भी देखने को मिलती है. कॉमेडी और ड्रामा से भरपूर इस साइंस फिक्शन मूवी में एक एलियन आता है, जिसकी रोहित नाम के लड़के से दोस्ती हो जाती है. बाद में रोहित एलियन को उसके घर वापस जाने में मदद करता है. इस फिल्म को आप Zee5 पर देख सकते हैं.

‘रा.वन’- इस फिल्म में गेम डेवलपर शेखर एक रा.वन नाम का रोबोट बनाता है. हालांकि, उसे अपनी जान गंवानी पड़ती है. ऐसे में जब उसका रोबोट रा.वन बेकाबू हो जाता है, तो उसे रोकने के लिए जी.वन आता है. इस फिल्म की शानदार है. इसमें शाहरुख खान और करीना कपूर लीड रोल में हैं. इसकी कहानी आप Prime Video पर देख सकते हैं.

‘मिस्टर इंडिया’- अनिल कपूर, श्रीदेवी और अमरीश पुरी स्टारर फिल्म ‘मिस्टर इंडिया’ साल 1987 में आई थी. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसके पास एक जादुई घड़ी होती है और उसके इस्तेमाल से वो अदृश्य हो जाता है. इसे आप Zee 5 और Prime Video पर देख सकते हैं.

‘पीके’- साल 2014 में आई आमिर खान की फिल्म पीके ने जबरदस्त कमाई की थी. इस फिल्म की कहानी एक दूसरे ग्रह से आए व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है. ये फिल्म आप Netflix पर देख सकते हैं.

‘एक्शन रिप्ले’- अक्षय कुमार और ऐश्वर्या रॉय की फिल्म ‘एक्शन रिप्ले’ काफी मजेदार है. इसकी कहानी देखकर आप खुद की हंसी नहीं रोक पाएंगे. को आप Amazon Prime Video और YouTube पर देख सकते हैं.

First published on: Mar 01, 2026 05:03 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.