---विज्ञापन---

Bigg boss 19: जानी दुश्मन से सीधा बाबू सोना बने Farrhana Bhatt और Amaal Mallik, तस्वीर देखकर उड़ी फैंस की नींद

कहते हैं बिग बॉस का घर रिश्तों के बनने और बिगड़ने की सबसे बड़ी जगह है. लेकिन सीजन 19 में जो हुआ, उसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी. जहां शो के दौरान फरहाना भट्ट और अमाल मलिक एक-दूसरे के 'जानी दुश्मन' बने हुए थे, वहीं अब शो खत्म होते ही दोनों के बीच की दूरियां सिमट गई हैं. जो कल तक एक-दूसरे पर चिल्ला रहे थे, आज वो एक साथ रोमांटिक पोज दे रहे हैं. दोनों की नई तस्वीर देखकर फैंस की नींद उड़ गई है और हर तरफ बस इन्हीं की चर्चा है.

शो में रहा है '36 का आंकड़ा'- बिग बॉस 19 की शुरुआत से ही अगर किसी दो कंटेस्टेंट्स के बीच '36 का आंकड़ा' रहा, तो वो थे फरहाना भट्ट और अमाल मलिक. टास्क हो या किचन की ड्यूटी, इन दोनों का झगड़ा घर की हेडलाइन बना रहता था. लेकिन अब जो खबर सामने आई है, उसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है.

दुश्मनी ऐसी कि कानों के पर्दे फट जाएं- शो के पुराने एपिसोड्स याद करें तो फरहाना और अमाल की लड़ाई किसी से छिपी नहीं थी. एक-दूसरे को 'फेक' कहना, टास्क के दौरान पर्सनल कमेंट्स करना और चीखना-चिल्लाना इनकी पहचान बन गया था. सोशल मीडिया पर आज भी वो फोटोज वायरल हैं, जहां फरहाना गुस्से में अमाल की ओर उंगली उठाकर चिल्ला रही हैं और अमाल उन्हें चिढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं. उस वक्त किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था कि ये दोनों कभी दोस्त भी बन पाएंगे.

तस्वीरों ने उड़ाए फैंस के होश- हाल ही में फरहाना और अमाल की एक रोमांटिक तस्वीर सोशल मीडिया पर बिजली की तरह वायरल हुई हैं. इन तस्वीरों में दोनों न केवल साथ हैं, बल्कि बेहद क्लोज और खुश नजर आ रहे हैं. एक फोटो में अमाल और फरहाना एक-दूसरे का हाथ पकड़े और बहुत क्लोज नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों को देखकर फैंस को अपनी आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है.

क्या है रोमांटिक फोटो का सच?- अमाल मलिक और फरहाना भट्ट की ये तस्वीर खुद अमाल ने ही अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लगाई है. बता दें कि बिग बॉस 19 के बाद अमाल मलिक और फरहाना भट्ट को साथ में एक प्रोजेक्ट ऑफर हुआ है, जो एक म्यूजिक वीडियो का है. यानी ये फोटो उसी म्यूजिक वीडियो की है. बताया जा रहा है कि इस म्यूजिक वीडियो में दोनों काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आएंगे.

कब रिलीज होगा गाना?- बता दें कि फिलहाल अमाल मलिक और फरहाना भट्ट के इस गाने की रिलीज डेट को लेकर कोई भी ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है. ऐसे में अभी फैंस को गाने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा.

First published on: Feb 02, 2026 01:17 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.