---विज्ञापन---

भारती सिंह ने दिखाया दूसरे बेटे काजू का चेहरा, फोटो देख दंग रह गए फैंस, बोले- ‘गोला की कर्बन कॉपी’

Bharti Singh Second Son Kaju Face Reveals: कॉमेडियन भारती सिंह के फैंस के लिए एक खुशखबरी है. दरअसल, लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने अपने दूसरे बेटे काजू का चेहरा दिखा दिया है. भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया ने अपने छोटे बेटे का चेहरा अपने नए यूट्यूब व्लॉग में दिखाया है. अब सोशल मीडिया पर भारती सिंह के छोटे बेटे की तस्वीर खूब वायरल हो रही ही है. चलिए जानते हैं कि इस पर फैंस का कैसा रिएक्शन रहा.

कॉमेडियन भारती सिंह ने पिछले साल दिसंबर में अपने दूसरे बेटे यशवीर, उर्फ काजू, को जन्म दिया था. इसके बाद से भारती सिंह को कई बार यूट्यूब व्लॉग में अपने छोटे के साथ देखा गया. हालांकि, उन्होंने कभी काजू का चेहरा नहीं दिखाया.

अब भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया ने अपने नए यूट्यूब व्लॉग में अपने छोटे बेटे काजू का चेहरा दिखाया है. इसके साथ ही, उन्होंने अपने फैंस से पूछा है कि उनका छोटा बेटा आखिर किस पर गया है.

वायरल व्लॉग वीडियो की शुरुआत में भारती बताती हैं कि आज वो अपने व्लॉग में अपने छोटे बेटे काजू का फेस रिवील करेंगी. उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने और हर्ष ने बहुत तैयारी की है.

इसके बाद व्लॉग वीडियो में थोड़ी भाग-दौड़ दिखाई गई और इसके बाद काजू के फेस रिवीलिंग वाला मोमेंट आया. इस मौके पर भारती-हर्ष और उनकी टीम के सदस्य घर पर इकट्ठा हुए और यशवीर को लाल-सफेद रंग के प्यारे कपड़े पहनाए दिखाया गया.

इसके बाद भारती और हर्ष ने गुलाबों से ढके अपने बेटे यशवीर के चेहरे से धीरे-धीरे गुलाब हटाए और पालने में लेटे काजू का चेहरा दिखाया. व्लॉग के इस मुमेंट ने सभी का दिल जीत लिया. वीडियो में भारती फैंस से ये पूछती नजर आई कि यशवीर का चेहरा किससे मिलता-जुलता दिखाई दे रहा है.

भारती के व्लॉग पर फैंस के कई सारे कमेंट आए, जिसमें ज्यादातर फैंस ने नन्हे काजू को अपने बड़े भाई गोला की कार्बन कॉपी बताया. वहीं, कुछ लोगों ने कहा, 'काजू हर्ष की हूबहू कॉपी है.'

First published on: Mar 20, 2026 12:06 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.