---विज्ञापन---
‘धुरंधर’ जैसी दमदार है 2 घंटे 20 मिनट की ये स्पाई थ्रिलर फिल्म, कहानी देख स्क्रीन से नहीं हटेगी नजर

अगर आपको रणवीर सिंह की 'धुरंधर' फिल्म पसंद आई है, तो हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बता रहे हैं. ये आलिया भट्ट की सुपरहिट फिल्म राजी' है. यह फिल्म महज एक जासूसी कहानी नहीं है, बल्कि एक ऐसी लड़की की हिम्मत की दास्तां है, जिसने देश की सुरक्षा के लिए अपनी पूरी दुनिया दांव पर लगा दी. अगर आप ओटीटी पर कुछ प्रेरणादायक देखना चाहते हैं, तो यह फिल्म आपके लिए एकदम सही है.

मुख्य कलाकार और निर्देशन- इस फिल्म में आलिया भट्ट ने मुख्य भूमिका निभाई है और इसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है. इस फिल्म में आलिया भट्ट ने जिस तरह की एक्टिंग की है, वो तारीफ के काबिल है.

किताब पर आधारित- 'राजी' फिल्म लेखक हरिंदर सिक्का के मशहूर उपन्यास कॉलिंग सहमत' (Calling Sehmat) पर आधारित है, जो एक सच्ची घटना से प्रेरित मानी जाती है. इस फिल्म की कहानी बहुत ही जबरदस्त है.

सह-कलाकार- फिल्म में आलिया भट्ट के साथ विक्की कौशल ने एक पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी की अहम भूमिका निभाई है. विक्की हर किरदार में अपने आप बखूबी ढालना जानते हैं.

देशभक्ति का संदेश- यह फिल्म दिखाती है कि एक आम नागरिक भी अपने साहस के दम पर देश की सुरक्षा में कितनी बड़ी भूमिका निभा सकता है.

कहां देखें- देशभक्ति के जज्बे से भरी यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर स्ट्रीम के लिए उपलब्ध है.