---विज्ञापन---

Netflix सहित इन OTT प्लेटफॉर्म्स पर गदर काट रहीं ये 5 फिल्में-सीरीज

क्या आप भी ओटीटी पर कुछ शानदार कंटेंट की खोज में हैं? तो ये लिस्ट आपके लिए है. आज हम आपके लिए ओटीटी पर छाई कुछ नई फिल्मों और वेब सीरीज लेकर आए हैं. ओटीटी पर हाल ही में आई ये सीरीज-फिल्में यहां तहलका मचा रही हैं. इनकी कहानी हर किसी का दिल जीत रही हैं.

Missing Priya- 'मिसिंग प्रिया' (Missing Priya) 2026 की एक जबरदस्त हिंदी थ्रिलर वेब सीरीज है, जो Kutingg ऐप पर स्ट्रीमिंग हो रही है. इस सीरीज की कहानी एक विवाहित महिला, प्रिया, के रहस्यमयी तरीके से गायब होने के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें अबीगैल पांडे मुख्य भूमिका में हैं. सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर इस सीरीज की कहानी आपको बेहद पसंद आएगी.

Gustaakh Ishq- साल 2025 में सिनेमाघरों में आई ये फिल्म अब ओटीटी पर जमकर देखी जा रही है. गुस्ताख इश्क एक शानदार रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसे विभु पुरी ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में विजय वर्मा, फातिमा सना शेख, नसीरुद्दीन शाह और शारिब हाशमी लीड रोल में हैं. फिल्म आपको JioHotstar पर मौजूद है.

Space Gen: Chandrayaan- JioHotstar पर मौजूद ये नई वेब सीरीज भारत के चंद्रयान मिशन की कहानी दिखाती है. अपने मिशन चंद्रयान 3 से भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचना वाला दुनिया का पहला देश बना। लेकिन इस सफलता से पहले इसरो के वैज्ञानिकों को जुलाई 2019 में चंद्रयान-2 की विफलता भी देखनी पड़ी थी. ये सीरीज चंद्रयान 2 की असफलता से चंद्रयान 3 की सफलता के इसी सफर को दिखाती है.

Tere Ishk Mein- तेरे इश्क में साल 2025 में रिलीज हुई एक शानदार रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन आनंद एल राय ने किया है. इसमें धनुष और कृति सैनॉन लीड रोल में हैं. फिल्म को राय की 2013 की फिल्म रांझणा का आध्यात्मिक सीक्वल भी बताया गया है. इसे आप Netflix पर देख सकते हैं.

Mastiii 4- मस्ती 4, साल 2025 में रिलीज हुई एक जबरदस्त ब्लैक कॉमेडी फिल्म है. ये मस्ती फ्रैंचाइजी की चौथी कड़ी है. इसमें रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदासानी लीड रोल में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही और दुनियाभर में केवल 15 करोड़ रुपये ही कमा पाई. इसे आप Zee5 देख सकते हैं.

First published on: Feb 01, 2026 05:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.