Friday, 27 February, 2026

---विज्ञापन---

OTT पर गर्दा उड़ा रहीं ये 7 सस्पेंस थ्रिलर और डार्क कॉमेडी फिल्में-सीरीज, क्लाइमेक्स देख चकरा जाएगा दिमाग

अगर आप इस वीकेंड घर बैठे बेहतरीन सिनेमा का लुत्फ उठाना चाहते हैं, तो नेटफ्लिक्स (Netflix) आपके लिए मनोरंजन का जबरदस्त पिटारा लेकर आया है. इस हफ्ते रिलीज हुई 2 वेब सीरीज और 5 फिल्मों की लिस्ट में हर मिजाज के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ खास है.

इडली कढ़ाई (Idli Kadai)- साउथ सुपरस्टार धनुष की यह फिल्म एक ऐसी कहानी है जो सीधे दिल को छूती है. यह एक पढ़े-लिखे सफल इंसान के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी कॉर्पोरेट नौकरी छोड़कर गांव लौट आता है और 'इडली' की दुकान खोलता है. अगर आप सादगी और मिट्टी से जुड़ी कहानी देखना चाहते हैं, तो इसे जरूर देखें.

बारामूला (Baramulla) -मानव कौल स्टारर यह फिल्म कश्मीर की वादियों में सेट एक रहस्यमयी थ्रिलर है. कहानी बच्चों के लापता होने की जांच से शुरू होती है, लेकिन जल्द ही इसमें सुपरनेचुरल (पौरलौकिक) मोड़ आ जाता है. क्राइम, हॉरर और सोशल ड्रामा का यह मिश्रण आपको अंत तक बांधे रखेगा.

एक चतुर नार (Ek Chatur Naar) - फिल्म- दिव्या खोसला की यह फिल्म एक डार्क कॉमेडी थ्रिलर है. झुग्गी में रहने वाली एक महिला को एक ताकतवर और भ्रष्ट नेता का मोबाइल मिलता है, जिसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने का रिस्क लेती है. यह चूहे-बिल्ली का खेल बड़े ही मजेदार ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ता है.

डेथ बाय लाइटनिंग (Death by Lightning) - वेब सीरीज- इतिहास प्रेमियों के लिए यह एक 'मस्ट वॉच' सीरीज है. यह अमेरिकी राष्ट्रपति जेम्स गारफील्ड के जीवन और उनकी चौंकाने वाली हत्या की सच्ची घटना पर आधारित एक ऐतिहासिक ड्रामा है. सत्ता की राजनीति और साजिशों को इसमें बखूबी दिखाया गया है.

ह्यूमैन्स इन द लूप (Humans in the Loop) -झारखंड की पृष्ठभूमि पर बनी यह फिल्म तकनीक और परंपरा के टकराव की एक अनोखी कहानी है. जब एक आदिवासी महिला का सामना AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस)से होता है, तो समाज के पूर्वाग्रह और नैतिक सवाल सामने आते हैं. यह फिल्म तकनीक और ग्रामीण जीवन के बीच के अंतर को गहराई से दिखाती है.

माय सिस्टर्स हसबैंड (My Sister's Husband)- वेब सीरीज- अगर आपको पारिवारिक उलझनों और रिश्तों का ड्रामा पसंद है, तो यह सीरीज आपके लिए है. एक महिला की परफेक्ट शादीशुदा जिंदगी तब बिखरने लगती है जब उसकी छोटी बहन उसके पति को अपनी ओर आकर्षित करने की कोशिश करती है. प्यार और धोखे का यह इमोशनल सफर काफी दिलचस्प है.

फ्रेंकेंस्टाइन (Frankenstein) -हॉरर और साइंस-फिक्शन के शौकीनों के लिए डॉ. विक्टर फ्रेंकेंस्टाइन की यह क्लासिक कहानी नए अंदाज में पेश की गई है. एक वैज्ञानिक का अहंकार और उसका बनाया हुआ 'अजीब जीव' कैसे विनाश का कारण बनते हैं, यह फिल्म रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्यों के साथ दिखाती है.

First published on: Feb 27, 2026 11:51 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.