---विज्ञापन---

‘Bhooth Bangla’ से पहले OTT पर देखें ‘अक्षय कुमार’ की ये धमाकेदार कॉमेडी फिल्में, हंस-हंस कर हो जाएगा पेट में दर्द

अक्षय कुमार इन दिनों फिल्म भूत बंगला को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. कई बार इस फिल्म रिलीज डेट चल चुकी है और आखिरकार उनकी यह मूवी 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. ये एक हॉरर कॉमेडी फिल्म है, जिससे अक्षय कुमार और प्रियदर्शन एक बार फिर से पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं. वहीं, इस हॉरर कॉमेडी मूवी से पहले आप अक्षय कुमार की कुछ बेहतरीन कॉमेडी फिल्में ओटीटी पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

भूल भुलैया: साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'भूल भुलैया' एक हॉरर कॉमेडी मूवी है. इस मूवी का डायरेक्शन प्रियदर्शन ने किया है. इस फिल्म में अक्षय कुमार एक साइकेट्रिस्ट के रोल में नजर आए हैं. जो एक भूतिया बंगले का राज पता करते हैं. इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर भी देख सकते हैं.

हेरा फेरी: लिस्ट में दूसरा नाम अक्षय कुमार की हिट फिल्म 'हेरा फेरी' का है. जो कि साल 2000 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का डायरेक्शन भी प्रियदर्शन ने किया था. फिल्म दो किराएदार और मकान मालिक के बारे में है. यह एक जबरदस्त कॉमेडी मूवी है. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

गरम मसाला: साल 2005 में आई फिल्म 'गरम मसाला' भी अक्षय की बेहतरीन मूवीज में से एक है. इस मूवी का निर्देशन भी प्रियदर्शन ने किया है. फिल्म दो दोस्तों के बारे में है, जो एक साथ रहते हैं. इस मूवी के हर सीन में जबरदस्त कॉमेडी देखने को मिलेगी. इसे आप ओटीटी जियो हॉटस्टार पर देखें.

वेलकम: 'वेलकम' भी अक्षय कुमार की बेस्ट कॉमेडी मूवी में से एक है. यह 2007 में रिलीज हुई थी. फिल्म का डायरेक्शन मयूर बरोट ने किया था और फिल्म में कटरीना कैफ,अनिल कपूर और नाना पाटेकर नजर आए थे. मूवी दो गैंगस्टर भाईयों की है, जिनकी बहन से एक आम शख्स को प्यार हो जाता है. इस मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देखें.

दे दना दन: 2009 की मूवी 'दे दना दन' एक मजेदार कॉमेडी फिल्म है. फिल्म में परेश रावल, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार, कटरीना कैफ नजर आई हैं. फिल्म दो कंगाल दोस्तों के बारे में है, जिन्हें अपनी गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए पैसे चाहिए होते हैं. मूवी को आप प्राइम वीडियो पर देखें.

First published on: Apr 09, 2026 01:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.