---विज्ञापन---

‘मैंने समझौता…’ अरिजीत सिंह के बाद ‘बादल पे पांव है’ फेम सिंगर ने छोड़ा बॉलीवुड, बोलीं- ‘ये सच है…’

'Baadal Pe Paon Hai' Fame Singer Quits Bollywood: कुछ समय पहले ही फेमस सिंगर अरिजीत सिंह ने बॉलीवुड छोड़ने की घोषणा करके सभी को हैरान कर दिया था. अरिजीत सिंह के बाद अब एक और फेमस सिंगर ने बॉलीवुड को छोड़ने का ऐलान कर दिया है. दरअसल, ये सिंगर कोई और नहीं बल्कि 'आवारा भंवरे' और 'बादल पे पांव है' जैसे सुपरहिट देने वाले गायक हेमा सरदेसाई हैं. चलिए जानते हैं कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया है.

एआर रहमान जैसे दिग्गज आर्टिस्ट के साथ काम करने वाली सिंगर हेमा सरदेसाई ने बॉलीवुड से दूरी बनाने का फैसला किया है. सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हेमंत दलवी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करके ये जानकारी दी कि हेमा सरदेसाई ने बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री को छोड़ दिया है.

हेमंत दलवी ने सिंगर हेमा सरदेसाई की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने ये भी बताया कि सिंगर हेमा ने बॉलीवुड से दूरी इसलिए बनाई क्योंकि वह अपने वैल्यू से समझौता नहीं करना चाहती थीं.

इन्फ्लुएंसर हेमंत दलवी की इस पोस्ट पर सिंगर हेमा सरदेसाई ने भी तुरंत रिएक्ट करते हुए एक लंबा कमेंट किया, जिसमें उन्होंने लिखा, 'डियर हेमंत जी. आप सभी को इस शानदार पोस्ट के लिए धन्यवाद.'

इसके बाद उन्होंने इस कमेंट में विस्तार से बताया कि आखिर उन्होंने बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री को क्यों छोड़ दिया है. उन्होंने लिखा, 'यह सच है कि मेरे गानों की सुपर सक्सेस के बाद मैंने इंडस्ट्री से दूर जाने का फैसला किया, क्योंकि मैं अपने टैलेंट, वैल्यू और प्रिंसिपल से समझौता नहीं कर सकती थी और दूसरों को ऐसा करते देखना मुझे कतई पसंद नहीं था.'

हेमा सरदेसाई ने आगे लिखा, 'स्टूडियो से लगातार कई बार वॉकआउट करने और समझौता करने से साफ इनकार करने के बाद, मुझे ईश्वर की कृपा से खुद एआर रहमान जी से 'आवारा भावरें' का मौका मिला.'

हेमा सरदेसाई ने आगे लिखा कि वह किसी भी कीमत पर समझौता करने वाली नहीं थीं. उन्होंने आगे कहा, 'मैंने 100 से ज्यादा बॉलीवुड गाने गाए हैं, और भगवान की कृपा से ही ज्यादातर गाने लोगों को बहुत पसंद आए.' आखिर में, सिंगर ने बताया कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ने का फैसला किया है.

First published on: Mar 20, 2026 01:26 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.