---विज्ञापन---

आशा भोसले से चिढ़ती थीं उनकी सास! कभी नहीं माना बहू, आर.डी बर्मन की मां को इस बात से थी दिक्कत

दिग्गज सिंगर आशा भोसले ने 12 अप्रैल 2026 को दुनिया को अलविदा कह दिया है. उन्होंने 92 साल की उम्र में आखिरी सांस ली है. उन्हें टेस्ट इंफेक्शन के कारण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन उनका निधन हो गया. वहीं, आशा के निधन के बाद से उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ी तमाम कहानियां वायरल हो रही हैं. वहीं हाल ही में एक किस्सा सामने आया है कि उनकी सास उन्हें बिल्कुल भी पसंद नहीं करती थीं. तो चलिए जानते हैं कि इसके पीछे क्या वजह थी.

दरअसल, आशा भोसले जब सिर्फ 16 साल की थी तो उन्होंने गणपत राव भोसले से भागकर शादी की थी. लेकिन उनकी शादी ज्यादा नहीं चली और तीन बच्चों के बाद दोनों का तलाक हो गया. क्योंकि उनके ससुराल वाले उन्हें टॉर्चर करते थे. जिसके कारण उन्होंने पति का घर छोड़ दिया था.

हालांकि तलाक के बाद 20 साल तक आशा भोसले सिंगल रहीं और उन्होंने अपने बच्चों को पालने के लिए कड़ी मेहनत की. इस बीच उनकी मुलाकात आर.डी बर्मन से हुई और उनसे उन्होंने दूसरी शादी की. दोनों ने 1980 में शादी की. लेकिन आर.डी बर्मन की मां मीरा देवी इस शादी के खिलाफ थीं. इतना ही नहीं उन्होंने अपने पुराने विचारों के कारण आशा को कभी भी बहू नहीं माना. जिसके पीछे का कारण सिर्फ इतना ही था कि आशा भोसले आर डी बर्मन से छह साल बड़ी थी और पहली शादी से उन्हें तीन बच्चे थे.

हालांकि शुरुआत में आर.डी बर्मन की सिर्फ मां ही नहीं बल्कि पिता भी इसके खिलाफ थे. इतना ही नहीं आशा से शादी करने को लेकर बर्मन की मां ने धमकी भी थी कि अगर उन्होंने ऐसा किया तो उनकी लाश से होकर गुजरा होगा. जिसके बाद बर्मन ने अपनी मां की बात सुनी और 3 साल तक इंतजार किया.हालांकि इस बीच पिता की मौत हो गई और उनकी मां भी बीमार रहने लगीं. जिसके बाद उन्होंने सादे समारोह में आशा के साथ शादी की.

बता दें कि आरडी बर्मन से शादी के बाद आशा भोसले बेहद खुश थीं. दोनों का रिश्ता सम्मान और संगीत से सजा हुआ था. हालांकि 14 साल की शादी के बाद आर.डी बर्मन की 1994 में मौत हो गई.

वहीं, आशा भोसले को लेकर बात करें तो उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में 12 हजार गाने गाए हैं. उन्होंने ये गाने अलग-अलग भाषाओं में गाए हैं. दुनिया भर में लोग उनकी आवाज के दीवाने हैं. सिंगर के निधन से बड़े-बड़े कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. वहीं उनके अंतिम संस्कार पर तमाम सेलेब्स पहुंचे थे और कई सितारों ने सिंगर की मौत पर दुख भी जताया.

First published on: Apr 14, 2026 11:55 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.