Tuesday, 17 February, 2026

---विज्ञापन---

चेक बाउंस मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने पर आया Ameesha Patel का रिएक्शन, जानें क्या कहा

Ameesha Patel: बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल इन दिनों चर्चा में है. दरअसल, एक्ट्रेस साल 2017 के एक केस को लेकर खबरों में बनी हुई है. एक्ट्रेस के खिलाफ मुरादाबाद कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है, क्योंकि वह सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद नहीं थी. इस पूरी घटना के बाद अब अमीषा ने रिएक्ट किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है और लंबा चौड़ा नोट लिखा है. तो चलिए जानते हैं उन्होंने इस पूरे मामले में क्या कहा है.

दरअसल, अमीषा पटेल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट शेयर करते हुए लिखा, "मीडिया रिपोर्ट्स में पवन वर्मा ने मुराबादाब में कुछ कार्रवाई किए जाने का जिक्र है. मैं सभी को बता दूं कि यह बहुत पुराना मामला है, दो कई साल पहले का है. जिसमें पवन वर्मा ने सेटलमेंट डीड साइन की थी और पूरी तय राशि हासिल की थी. इसके बाद भी ऐसा लग रहा है कि उन्होंने झूठे आरोप लगाकर कार्रवाई शुरू की है.

एक्ट्रेस ने आगे कहा, "मेरे वकील इस शख्स के झूठ को बेनकाब करने के लिए उसके खिलाफ धोखाधड़ी की सही क्रिमिनल प्रोसिडिंग्स शुरू कर रहे हैं, जबकि मैं अपने काम पर ध्यान देना चाहती हूं और उन लोगों को नजरअंदाज करना चाहती हूं जो झूठे बहाने से ध्यान खींचकर तमाशा बनाना चाहते हैं."

बता दें कि अमीषा पटेल का यह मामला साल 2017 का है. जब एक्ट्रेस को मुरादाबाद के शादी के इवेंट में परफॉर्म करने के लिए इन्वाइट किया था. पवन वर्मा जो कि इवेंट मैनेजर थे उनका कहता था कि एक्ट्रेस ने शादी में परफॉर्म करने के लिए 14.50 लाख रुपये लिए थे. हालांकि शिकायकर्ता के मुताबिक बाद में जब वह मुंबई से दिल्ली आई तो उन्होंने कुछ दो लाख रुपये और मांगे जिसे देने से इनकार कर दिया. जिसके बाद एक्ट्रेस शादी में बिना परफॉर्म किए ही मुंबई लौट गई.

हालांकि बाद में जब इस मामले की शिकायत की गई तो खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस ने 10 लाख रुपये नकद लौटा दिए थे, लेकिन 4.50 लाख रुपये का चेक कथित तौर पर बाउंस हो गया था. जिसके कारण एक्ट्रेस को फिलहाल कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

बता दें कि शिकायत के बाद अदालत में सुनवाई के दौरान अमीषा पटेलल मौजूद नहीं थी. जिसके कारण मुरादाबाद कोर्ट ने एक्ट्रेस के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है. बता दें कि मामले की अगली सुनवाई 27 मार्च को होनी है और उसके लिए एक्ट्रेस को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है. लेकिन दूसरी ओर अमीषा की लीगल टीम का कहना है कि यह मामला सालों पहले एक एग्रीमेंट के जरिए सॉल्व हो गया थ और राशी का भी पूरा भुगतान हो चुका है.

First published on: Feb 17, 2026 10:20 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.