---विज्ञापन---

Allu Sirish-Nayanika Wedding: राम चरण से लेकर सूर्या और चिरंजीवी तक, अल्लु अर्जुन के भाई की शादी में पहुंचे ये साउथ स्टार्स

Allu Sirish-Nayanika Wedding: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के छोटे भाई और तेलुगु स्टार अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी की शादी हो गई है. अल्लू सिरिश ने आखिरकार अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड नयनिका रेड्डी के साथ शादी कर ही ली. उनकी शादी में साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी मानी हस्तियां पहुंची. चलिए जानते हैं कि इस ग्रैंड वेडिंग में कौन-कौन पहुंचा.

अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी ने हैदराबाद में 6 मार्च को अपने करीबी दोस्त और परिवार की मौजूदगी में शादी की, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं.

अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी की शादी की तस्वीरों और वीडियो में उनके भाई अल्लू अर्जुन अपनी पत्नी स्नेहा रेड्डी और बच्चों अयान-अरहा के साथ नजर आए. इस शादी में अल्लू अर्जुन की पत्नी और बच्चे बेहद स्टाइलिश और शानदार नजर आए.

अल्लू सिरिश और नयनिका रेड्डी की इस ग्रैंड शादी में फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें चिरंजीवी, सूर्या, राशि खन्ना, नंदामुरी कल्याण राम, राम चरण, पवन कल्याण और उनकी पत्नी अन्ना लेझनेवा शामिल हैं.

दिलचस्प बात यह है कि सिरिश और नयनिका ने अपनी शादी के लिए 6 मार्च का दिन चुना, ठीक उसी दिन जब 15 साल पहले अल्लू अर्जुन और स्नेहा रेड्डी ने शादी की थी. यह संयोग अल्लू परिवार के लिए इस तारीख को और भी ज्यादा खास बना दिया है.

शादी से पहले, अल्लू, सिरिश और नयनिका ने कई पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ जश्न मनाया, जिनमें पेल्ली कोडुक्कू समारोह भी शामिल था, जिसमें दूल्हे के शुद्धिकरण के लिए हल्दी लगाई जाती है.

पेल्ली कोडुक्कू तेलुगु संस्कृति से होने वाली शादी में ये समारोह बहुत ही महत्वपूर्ण है. इस रस्म में परिवार के लोग इकट्ठा होते हैं और करीबी रिश्तेदारों से नए जीवन के लिए आशीर्वाद लेते हैं.

First published on: Mar 07, 2026 09:52 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.