---विज्ञापन---

अप्रैल में बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाएंगी ये 5 फिल्में, एक्शन-थ्रिलर और हॉरर-कॉमेडी का लगेगा तड़का

मार्च महीना अब खत्म हो चला है. बॉक्स ऑफिस पर इस महीने धुरंधर 2 की धूम रही, जो अब भी जारी है. वहीं अब वाले नए महीने अप्रैल में कई शानदार नई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने जा रही हैं. अप्रैल में सिनेमाघरों के साथ बॉक्स ऑफिस पर जोरदार धमाका देखने को मिलने वाला है. अप्रैल में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार अपनी हॉरर-कॉमेडी भूत बंगला भी लेकर आ रहे हैं. आइए ये पूरी लिस्ट देखते हैं.

डकैत एक लव स्टोरी- इस लिस्ट में सबसे पहला नाम फिल्म ‘डकैत ए लव स्टोरी’ का है, जिसे हिंदी और तेलुगु में एक साथ फिल्माया गया है. इस फिल्म में साउथ स्टार आदिवी शेष, मृणाल ठाकुर, अनुराग कश्यप, प्रकाश राज, सुनील, अतुल कुलकर्णी, जैन मैरी खान, कामाक्षी भास्करला लीड रोल में हैं. एक्शन और थ्रिल से भरपूर ये फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.

भूत बंगला- अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला काफी दिनों में सुर्खियों में हैं. माना जा रहा है कि इस फिल्म से एक बार फिर अक्षय कुमार हॉरर-कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाने वाले हैं. इस दिलम को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है. पहले ये फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज होनी थी. वहीं अब खबर आ रही है कि ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को रिलीज होगी. इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, तब्बू, राजपाल यादव और जिस्सू सेनगुप्ता जैसे कलाकार हैं.

गिन्नी वेड्स सनी 2- अविनाश तिवारी और मेधा शंकर स्टारर फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ भी अप्रैल महीने में रिलीज होनी है. इसकी रिलीज डेट 24 अप्रैल रखी गई है. ये एक हल्की-फुल्की रोमांटिक कॉमेडी मूवी है. ये फिल्म विक्रांत मैसी और यामी गौतम की 2020 में नेटफ्लिक्स पर आई फिल्म गिन्नी वेड्स सनी का सीक्वल है.

द वार्डरोब- हॉरर और थ्रिल से भरपूर डायरेक्टर सौरभ चौबे की फिल्म द वार्डरोब इसी 24 अप्रैल को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में रजनीश दुग्गल और दिव्या अग्रवाल लीड रोल में हैं.

श्री बाबा नीम करोली महाराज- बाबा नीम करोली महाराज के जीवन पर आधारित फिल्म “श्री बाबा नीम करोली महाराज” 24 अप्रैल को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में उनके जन्म से लेकर 1973 में देह त्याग तक की पूरी जीवन यात्रा को दर्शाया गया है. इस फिल्म को शरद सिंह ठाकुर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सुबोध भावे, हितेन तेजवानी, समीक्षा भटनगर, मोहित गुप्ता, हेमंत पांडे, आरती नागपाल, वर्षा मानिकचंद श्रीवास्तव, हरदीप कौर, अनिरुद्ध दवे, गरिमा अग्रवाल हैं.

First published on: Mar 29, 2026 04:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.