---विज्ञापन---

‘मैं अब जा रही हूं…’, खामेनेई की मौत के बाद इस ईरानी एक्ट्रेस ने किया भारत छोड़ने का ऐलान, बोलीं- मेरे लिए बहुत मुश्किल

यूएस, इजरायल और ईरान के बीच इन दिनों टेंशन चल रही है. इस तनाव के बीच ईरान के लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की शनिवार को मौत हो गई है. हालांकि उनकी मौत के बाद ईरान मिडिल ईस्ट में लगातार हमले कर रहा है. इन सभी के बीच तमाम बॉलीवुड एक्टर और एक्ट्रेस भी वहां फंसे हुए है. इस बीच एक बॉलीवुड ईरानी एक्ट्रेस ने भारत छोड़ने का ऐलान किया है.

दरअसल, एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड से बात करते हुए बताया कि उन्होंने भारत छोड़ने और ईरान वापस जाने का फैसला किया है. मंदाना ने कहा, " मैं ईरान को एक स्वतंत्र ईरान के रूप में देखती हूं, जहां महिलाएं जो चाहें कर सकें, जो चाहें पहन सकें, जिस यूनिवर्सिटी में चाहें पढ़ सकें. मैं ईरान को मिडिल ईस्ट के साथ अच्छे संबंधों के साथ देखती हूं, जहां हम लोगों के लिए खतरा नहीं है, बल्कि हम एक ऐसा राष्ट्र हैं, जो मिडिल ईस्ट का निर्माण करता है. जिस पल वे इस शासन के जाने की घोषणा करेंगे, मैं चली जाऊंगी. वैसे भी, मेरा सामान पैक है और मैं भारत भी छोड़ रही हूं.

उन्होंने आगे कहा, "यह प्लानिंग है क्योंकि मुझे लगता है कि मैं भारत से रिश्ता तोड़ रही हूं. यह मेरे लिए बहुत मुश्किल है क्योंकि मैं बहुत छोटी उम्र में भारत आई थी. भारत ने मुझे सब कुछ दिया है. मेरी मॉडलिंग करियर, मेरा एक्टिंग करियर, मुझे मिला प्यार और मेरे दोस्त, लेकिन मुझे लगता है कि भारत में मेरी कोई आवाज नहीं है.

मंदाना ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, " पिछले दो महीनों में, मुझे मुंबई में इतना अकेलापन और घर की याद कभी नहीं आई. यहां मेरे बहुत सारे दोस्त हैं, लेकिन बदकिस्मती से मैं विरोध प्रदर्शनों में शामिल हुई और ईरान के बारे में इतनी खुलकर बात की कि मैंने अपने 'सो कॉल्ड' दोस्तों को खो दिया. मुझे लगता है कि भारत ने एक तरह से मुझे धोखा दिया है. भारत ने मुझे वह सब कुछ दिया जो उसे देना चाहिए था और अब आगे बढ़ने का वक्त है और उम्मीद है कि मैं ईरान जाऊंगी.

काम को लेकर बात करें तो मंदाना बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. वह भाग जॉनी, मैं और चार्ली, क्या कूल है हम 3 जैसी फिल्मों में दिख चुकी हैं. इसके अलावा वह इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर ही इंस्टाग्राम पर ईरान से जुड़े तमाम पोस्ट शेयर करती रहती हैं.

बता दें कि अमेरिका और इजरायल के हमलों के बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई के रूप में ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया और कई क्षेत्रों को निशाना बनाया. ईरान के खामेनेई के निधन पर 40 दिनों का शोक मनाया जाएगा.

First published on: Mar 03, 2026 06:24 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.