---विज्ञापन---

Dhurandhar 2 के बाद फिर बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाएंगे आदित्य धर, हाथ में हैं ये तगड़े प्रोजेक्ट्स

'धुरंधर 2' ने देश ही नहीं विदेशों में भी कई रिकॉर्ड धवस्त करते हुए, बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं. जिन्हें तोड़ पाना इतना आसान नहीं होगा, लेकिन ये उम्मीद आदित्य धर से लगा सकते हैं, जीहां जहां डायरेक्टर ने इतनी तगड़ी फिल्म बनाकर बॉक्स ऑफिस हिला दिया है, तो वहीं दर्शकों की नजर उनके अगले प्रोजेक्ट पर है.

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' की जबरदस्त सफलता के बाद अब हर किसी की नजर उनके अगले बड़े कदम पर टिकी हुई है. फिल्म ने महज 16 दिनों में दुनियाभर में 1600 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है. इस बड़ी सक्सेस के बाद फैंस को उनसे फिर एक हाई कॉन्सेप्ट और ग्रैंड सिनेमा की उम्मीद है.

फिलहाल आदित्य धर एक छोटा ब्रेक ले रहे हैं, लेकिन इसके बाद वे अपने अगले प्रोजेक्ट का ऐलान कर सकते हैं. दिलचस्प बात ये है, कि उनके पास एक नहीं बल्कि तीन बड़े और अलग-अलग तरह के आइडिया मौजूद हैं, जिनमें से किसी एक पर वे काम शुरू कर सकते हैं.

सबसे पहले बात करते हैं, उनकी लंबे समय से रुकी फिल्म 'द इम्मोर्टल अश्वत्थामा' की. ये प्रोजेक्ट काफी समय से चर्चा में है, और पहले इसमें विक्की कौशल को कास्ट किया गया था. अब खबरें हैं, कि 'धुरंधर 2' की सफलता के बाद इस फिल्म को नए स्तर और बड़े बजट के साथ दोबारा शुरू किया जा सकता है. अगर ऐसा होता है, तो ये फिल्म पौराणिक दुनिया को एक नए अंदाज में बड़े पर्दे पर पेश कर सकती है.

दूसरा बड़ा प्रोजेक्ट है, भारतीय इतिहास के महान शासक 'चंद्रगुप्त मौर्य' पर आधारित एक एपिक फिल्म. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म में रणवीर सिंह नजर आ सकते हैं. आदित्य और रणवीर की जोड़ी पहले भी चर्चा में रह चुकी है, और अगर ये प्रोजेक्ट फाइनल होता है, तो दर्शकों को एक भव्य ऐतिहासिक कहानी देखने को मिल सकती है, जिसे ग्लोबल लेवल पर पेश करने की तैयारी है.

तीसरा ऑप्शन थोड़ा अलग है, खबर है, कि आदित्य धर एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म पर भी विचार कर रहे हैं. अगर वे इस रास्ते को चुनते हैं, तो ये उनकी अब तक की एक्शन और इतिहास आधारित फिल्मों से हटकर एक नया प्रयोग होगा, जो दर्शकों को कुछ ताजा देखने का मौका देगा.

हालांकि, अभी तक आदित्य धर ने आधिकारिक तौर पर किसी भी फिल्म का ऐलान नहीं किया है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में चर्चा तेज है, कि उनका अगला प्रोजेक्ट इन तीनों में से ही एक होगा. अब देखना दिलचस्प होगा, कि वो पौराणिक कहानी चुनते हैं, ऐतिहासिक गाथा या फिर खेल के मैदान की इंस्पिरेशन कहानी. एक बात तो तय है... आदित्य धर का अगला प्रोजेक्ट भी बड़े पर्दे पर नया रिकॉर्ड बनाने का दम रखता है.

First published on: Apr 09, 2026 10:28 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.