---विज्ञापन---
Dhurandhar 2 के लिए Ranveer Singh नहीं Aditya Dhar ने किसको बताया फिल्म की आत्मा? शेयर किया ऐसा पोस्ट कि लूट ली वाहवाही

फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' (Dhurandhar 2) इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. एक्शन, इमोशन और शानदार विजुअल्स से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है. इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर (Aditya Dhar) ने एक खास पोस्ट शेयर कर सबका ध्यान खींच लिया है. दिलचस्प बात ये है, कि उन्होंने फिल्म की सफलता का श्रेय सिर्फ स्टारकास्ट को नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे काम करने वाले एक खास शख्स को दिया है.

आमतौर पर ऐसी फिल्मों में लीड एक्टर की चर्चा सबसे ज्यादा होती है, और यहां भी रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की परफॉर्मेंस की खूब तारीफ हो रही है, लेकिन आदित्य धर ने जिस व्यक्ति को फिल्म की 'आत्मा' बताया, वो हैं इसके सिनेमैटोग्राफर विकास नौलखा (Vikash Nowlakha)

रविवार को आदित्य धर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म के कुछ बिहाइंड द सीन्स (BTS) तस्वीरें शेयर कीं. इन तस्वीरों में विकास नौलखा कैमरे के साथ काम करते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों के साथ डायरेक्टर ने एक इमोशनल नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने विकास के योगदान को खुलकर सराहा.

आदित्य ने लिखा, कि विकास नौलखा इस फिल्म की आंख और आत्मा हैं. उन्होंने बताया, कि विकास शूटिंग शुरू होने से कुछ ही दिन पहले टीम से जुड़े थे, लेकिन उनकी एंट्री किसी संयोग से ज्यादा किस्मत का हिस्सा लगती है. डायरेक्टर के मुताबिक, विकास जैसे परफेक्शनिस्ट का इस प्रोजेक्ट से जुड़ना फिल्म के लिए गेम चेंजर साबित हुआ.

उन्होंने ये भी खुलासा किया, कि जब विकास ने स्क्रिप्ट पढ़ी, तो उन्होंने तुरंत कहा, कि ऐसी फिल्म करने के लिए वो पिछले 30 साल से इंतजार कर रहे थे. इतना ही नहीं, उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह खुद को समर्पित कर दिया.

फिल्म की शूटिंग आसान नहीं थी. अमृतसर की झुलसा देने वाली गर्मी से लेकर लेह की कड़ाके की ठंड तक, टीम को कई मुश्किल हालातों का सामना करना पड़ा, लेकिन आदित्य धर के मुताबिक, इन सबके बीच विकास नौलखा चट्टान की तरह डटे रहे, और कभी फिल्म की क्वालिटी से समझौता नहीं किया.

डायरेक्टर ने ये भी कहा, कि विकास की असली ताकत सिर्फ उनकी मेहनत नहीं, बल्कि उनकी नजर है, एक ऐसी नजर जो हर फ्रेम में कहानी की आत्मा को पकड़ लेती है. यही वजह है, कि 'धुरंधर 2' का हर सीन दर्शकों पर गहरा असर छोड़ता है.

बता दें, कि विकास नौलखा इससे पहले भी कई चर्चित फिल्मों में अपनी सिनेमैटोग्राफी का कमाल दिखा चुके हैं, जिनमें Rocket Singh: Salesman of the Year, Laapataa Ladies और Brahmāstra: Part One Shiva शामिल हैं.

बहरहाल, 'धुरंधर 2' की सक्सेस के बीच आदित्य धर का ये पोस्ट ये साबित करता है, कि एक फिल्म सिर्फ स्टार्स की नहीं, बल्कि पूरी टीम की मेहनत का नतीजा होती है, और कभी-कभी असली हीरो कैमरे के पीछे होता है.