---विज्ञापन---

‘Love is…’ थलापति विजय संग अफेयर की खबरों के बीच तृषा ने किया प्यार का इजहार! जानें क्या बोलीं एक्ट्रेस?

Trisha Krishnan Love Post Viral: साउथ सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस तृषा कृष्णन पिछले कुछ दिनों से तमिल सुपरस्टार थलापति विजय के साथ अफेयर की अफवाहों की वजह से चर्चा का विषय बनी हुई हैं. अब एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं, इस बार भी एक्ट्रेस अपनी लव लाइफ की वजह से चर्चा में हैं. चलिए आपको इसकी वजह बताते हैं.

तृषा कृष्णन पिछले कुछ समय से फिल्मों की वजह से नहीं बल्कि तमिल सुपरस्टार थलापति विजय के साथ अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बनीं हुई है. इन अफवाहों के बीच तृषा का एक पोस्ट वायरल हो गया.

तृषा कृष्णन के इस पोस्ट को लोग थलापति विजय के साथ जोड़ रहे हैं. शायद यही कारण है कि तृषा कृष्णन की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही है.

दरअसल, तृषा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक अनोनिमस कोट पोस्ट शेयर किया है. जिसमें उन्होंने प्यार के बारे में बात की. अब लोग उनकी इस पोस्ट को थलापति विजय के साथ जोड़ रहे हैं.

तृषा ने अपनी इस पोस्ट में लिखा, 'प्यार ही सब कुछ नहीं है, फिर भी प्यार के बिना सब कुछ अर्थहीन है.' एक्ट्रेस पोस्ट को कैप्शन देते हुए इसे एक सच्चाई बताया. तृषा के इस शांति भरे संदेश ने इस चर्चा को और ज्यादा बढ़ा दिया है.

बता दें कि तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की पत्नी ने पिछले साल तलाक की अर्जी डाली थी. जिसके बाद से ही विजय और तृषा के अफेयर की अफवाहें उड़ने लगी.

First published on: Apr 06, 2026 05:44 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.