---विज्ञापन---
OTT पर दिमाग चकरा देने वाली सीरीज, तनाव और रहस्य से भरी इस कहानी में मिलेंगे जबरदस्त मोड़

अक्सर हम देखते हैं कि मर्डर मिस्ट्री फिल्मों और सीरीज की कहानियां लोगों को चौंका देती हैं. इन मूवीज और सीरीज की कहानियां कुछ इस तरह से बनाई जाती हैं, जिसे देख दर्शन ना सिर्फ हैरान रह जाते हैं बल्कि इन मूवीज को सालों तक याद रखे हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही वेब सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिसकी कहानी बेहद अलग है. इसमें एक शख्स की चार बार मौत के बारे में दिखाया गया है. कहानी बहुत चौंकाने वाली है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

दरअसल, हम जिस सीरीज के बारे में बात कर रहे हैं वह साल 2023 में रिलीज हुई थी. इसे IMDb पर 7.3 की रेटिंग मिली हुई है और इस सीरीज में 8 एपिसोड है. 8 एपिसोड वाली ये सीरीज आपको उलझाकर रख देगी.

हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज बॉडीज की. जिसका डायरेक्शन मार्को क्रूजपेंटनर और हाओलू वांग ने किया है. इसके राइटर और क्रिटर पॉल टोमालिन हैं. बता दें कि बॉडीज साल 2014-15 में इसी नाम की DC Vertigo ग्राफिक नॉवेल पर आधारित है.

इस सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो इसकी शुरुआत लंदन के व्हाइट चैपल से शुरू होती है. वहां पर अचानक एक लाश मिलती है और फिर पता चलता है कि ये लाख अलग-अलग सालों में पहले भी मिल चुकी है. यह लाश सबसे पहे 1890 में, दूसरी बार 1941 में तीसरी बार 2023 में और चौथी बार 2053 में मिली है. जैसे ही पुलिस ऑफिसर्स को इसके बारे में पता चलता है, तो वहां सभी का दिमाग चकरा जाता है. जांच शुरू होने के बाद इसपर सस्पेंस और भी ज्यादा गहराता चला जाता है.

सीरीज के पहले एपिसोड में 1890 के वक्त को दिखाया जाता है और उस दौरान मिली लाश से कहानी शुरू होती है. इसके बाद 1941 में फिर से जासूस को वही लाश मिलती है. जैसे जैसे एपिसोड्स आगे बढ़ते हैं इस लाश की गुत्थी उलझती जाती है.

बता दें कि इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. जिसमें लीड रोल में शिरा हास, स्टीफन ग्राहम, काइल विलियम, अमाका ओकाफोर जैसे एक्टर्स नजर आए हैं.