---विज्ञापन---
Netflix पर मौजूद शानदार हॉरर-कॉमेडी फिल्म, 2 घंटे 14 मिनट की कहानी देख भूल जाएंगे ‘थामा’

अगर आप रश्मिका मंदाना और आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म ‘थामा’ जैसी कोई शानदार कॉमेडी-हॉरर फिल्म देखना चाहते हैं, तो ये खबर आपके लिए है. आज हम आपके लिए साल 2021 में आई एक शानदार हॉरर-कॉमेडी फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसकी कहानी आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. चलिए जानते हैं.

हम बात कर रहे हैं साल 2021 में आई फिल्म 'रूही' की, जिसमें जाह्नवी कपूर और राजकुमार लीड और वरुण शर्मा रोल में थे. इस फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स से मिला-जुला रिस्पांस मिला था. लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप साबित हुई.

रूही एक शानदार हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. इसका निर्देशन हार्दिक मेहता ने किया था. जाह्नवी ने इस हॉरर कॉमेडी में ‘रूही’ और ‘अफजा’ का डबल रोल निभाया. भले ही ये फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन इसके गानें काफी पसंद किए गए.

फिल्म में शामिल पांचों गाने हिट साबित हुए. पनघट, किस्तों, नदियों पार (लेट द म्यूजिक प्ले अगेन), भूतनी और भौजी. इनमें से दो गाने – पनघट और नदियों पार – फैंस के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए गए. यूट्यूब पर इन गानों को खूब पसंद किया गया है.

करीब 20 करोड़ रुपए के बजट में बनी ‘रूही’ 11 मार्च 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और दुनियाभर में 31 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की. बॉक्स ऑफिस इसे फ्लॉप घोषित किया गया. IMDb पर इसकी रेटिंग 4.3 है. इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.