Thursday, 26 February, 2026

---विज्ञापन---

144 मिनट की शानदार स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, OTT पर कर रही है कमाल, बॉक्स ऑफिस पर हुई थी फ्लॉप

हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई इस स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने तहलका मचा दिया. इसकी कहानी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई ये फिल्म इन दिनों ओटीटी पर खूब पसंद की जा रही है. चलिए जानते हैं कि ये कौनसी फिल्म है.

ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर इस समय जमकर देखी जा रही है. साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा मूवी यहां दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी.

ये फिल्म 2 साल पहले सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. 144 मिनट की इस फिल्म की कहानी क्रिकेट मैच और दो धार्मिक समुदाय के बीच तनाव पर आधारित है.

फिल्म में एक व्यक्ति दोनों समुदाय के बीच क्रिकेट मैच के जरिए शांति की भावना स्थापित करना चाहता है. लेकिन उसको भी काफी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ता है.

हम बात कर रहे हैं साल 2024 में आई सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म लाल सलाम (Lal Salaam) की, जो हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म Jio Hotstar रेवलासे रिलीज हुई है. इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा अभिनेता विष्णु विशाल और विक्रांत लीड रोल में हैं.

ओटीटी पर आते ही ये फिल्म टॉप ट्रेंडिंग की लिस्ट में शामिल हो गई है. फिल्म को यहां खूब देखा जा रहा है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी.

First published on: Feb 26, 2026 09:49 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.