---विज्ञापन---
OTT पर इन 5 वेब सीरीज की इन्वेस्टिगेशन देख घूम जाएगा दिमाग, कहानी के हर मोड़ पर है सस्पेंस

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तमाम क्राइम थ्रिलर फिल्में और सीरीज मौजूद हैं. इन फिल्मों में ऐसी कहानियां है, जिसके हर मोड़ पर सस्पेंस देखने को मिलेगा. वहीं, आज हम कुछ ऐसी ही क्राइम थ्रिलर सीरीज को लेकर बात करने जा रहे हैं, जिसमें किसी भी मामले की जांच घुमा देने वाली है. एक-एक सीन में ऐसा सस्पेंस छुपा है, जो कि आपको हैरान कर देगा. तो चलिए एक नजर डालते हैं इन सीरीज पर.

दिल्ली क्राइम: नेटफ्लिक्स पर मौजूद वेब सीरीज दिल्ली क्राइम का पहला सीजन रियल लाइफ घटना से इंस्पायर है. इसमें निर्भया कांड के बारे में दिखाया गया है. इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं और सभी बेहद दमदार है. इसकी कहानी में सस्पेंस और थ्रिल भरा हुआ है.

भौकाल: वहीं, लिस्ट में दूसरे स्थान पर वेब सीरीज भौकाल है. यह सीरीज साल 2000 के दशक की शुरुआत में मुजफ्फरनगर के आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा पर आधारित है. इस सीरीज को प्राइम वीडियो पर देखें.

पाताल लोक: जयदीप अहलावत स्टारर वेब सीरीज पाताल लोक के दो सीजन आ चुके है. इस सीरीज के दोनों ही सीजन सस्पेंस से भरे हुए हैं. सीरीज की एंडिंग भी आपको चौंका देगी. सीरीज में जयदीप ने पुलिस ऑफिसर हाथीराम का रोल किया है. इसे आप प्राइम वीडियो पर देखें.

दहाड़: लिस्ट में वेब सीरीज दहाड़ भी शामिल है. इसमें सोनाक्षी सिन्हा एक पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आईं है, जो कि लगातार इलाके से गायब हो रही महिलाओं की जांच करती है. इसे प्राइम वीडियो पर देखें.

खाकी द बिहार चैप्टर: वेब सीरीज खाकी द बिहार चैप्टर का डायरेक्शन नीरज पांडे ने किया है. यह एक क्राइम थ्रिलर सीरीज है, जो कि बिहार के पुलिस ऑफिसर और एक खूंखार गैंगस्टर की कहानी है. इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर देखें.