---विज्ञापन---
अकेले में देखने की नहीं होगी हिम्मत, OTT पर मौजूद ये हॉरर फिल्में उड़ा देंगी रातों की नींद

ओटीटी पर ऐसे तो लोग हर तरह का कंटेंट देखना पसंद करते हैं. अक्सर ही लोगों को क्राइम थ्रिलर जॉनर की फिल्में और सीरीज काफी पसंद आती है. इसके अलावा रोमांटिक ड्रामा मूवीज भी लोगों की पसंद बनी हुई हैं. हालांकि हॉरर फिल्में बहुत कम लोग देखना पसंद करते हैं. वहीं, आज हम हॉरर फिल्म लवर्स के लिए कुछ ऐसी ही मूवीज सजेस्ट करने जा रहे हैं, जो आपको काफी पसंद आएंगी. ये मूवीज ओटीटी पर मौजूद हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में.

भूतकालम: भूतकालम बेहतरीन मलयालम हॉरर फिल्म है, जिसमें शेन निगम और रेवती लीड रोल में नजर आए हैं. फिल्म मां बेटे के रिश्ते और डिप्रेशन के बारे में है. इस हॉरर फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर देख सकते हैं.

ब्रह्मयुगम: फिल्म ब्रह्मयुगम साल 2024 में रिलीज हुई थी. फिल्म में ममूटी और अर्जुन अशोकन लीड रोल में दिखे हैं. ममूटी फिल्म में एक तांत्रिक कोदुमन पोट्टी के रोल में नजर आए हैं. यह मूवी 17वीं सदी की लोक कथाओं और काले जादू के बारे में है. इस मूवी को भी सोनी लिव पर देख सकते हैं.

सर्वम मायाव: सर्वम मायाव साल 2025 में रिलीज हुई थी और यह एक रोमांटिक हॉरर फिल्म है. फिल्म का डायरेक्शन अखिल सत्यन ने किया है. मूवी में निविन पॉली और रिया शिबू लीड रोल में नजर आए हैं. फिल्म की कहानी एक नास्तिक संगीतकार के बारे में है, जिसकी मुलाकात एक आत्मा से होने के बाद जिंदगी बदल जाती है. इस फिल्म को जियो हॉटस्टार पर देखें.

वडक्कन: 2024 की फिल्म वडक्कन एक बेहतरीन हॉरर फिल्म है, जो कि एक पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर पर आधारित है. फिल्म किशोर और श्रुति मेनन लीड रोल में नजर आए हैं. इस मूवी को प्राइम वीडियो पर देखें.

नेल्लिकम्पॉयिल नाइट राइडर्स: नेल्लिकम्पॉयिल नाइट राइडर्स 2025 में रिलीज़ हुई एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है. ZEE5 पर मौजूद इस मूवी का नौफल अब्दुल्ला ने डायरेक्शन किया है. इस फिल्म में मैथ्यू थॉमस मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का कहानी एक गांव और रात में घूमने वाले दोस्तों के बारे में है.