Wednesday, 25 February, 2026

---विज्ञापन---

झुकेगा नहीं मैं… अल्लू अर्जुन से पंगा लेकर बुरा फंसा ये शख्स, सरेआम मांगनी पड़ी माफी

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों एक नए विवाद की वजह से सुर्खियों में हैं. मामला एक पॉडकास्ट से शुरू हुआ, जहां एक ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट ने बातचीत के दौरान अल्लू अर्जुन को लेकर कुछ कथित 'क्या करें और क्या न करें' (dos and don’ts) का जिक्र कर दिया. बस फिर क्या था, सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और देखते ही देखते मामला गरमा गया.

पॉडकास्ट की एक छोटी सी क्लिप वायरल होते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री के लोग अल्लू अर्जुन के सपोर्ट में उतर आए. लोगों ने न सिर्फ एक्टर की प्रोफेशनल इमेज का बचाव किया, बल्कि इंडियन सिनेमा में उनके योगदान की जमकर तारीफ भी की. फैंस का कहना था, कि बिना पुख्ता सबूत किसी स्टार पर ऐसे आरोप लगाना गलत है.

दरअसल, पुष्पा: द राइज की जबरदस्त सक्सेस के बाद अल्लू अर्जुन की पॉपुलैरिटी देशभर में तेजी से बढ़ी है. उनका स्टाइल, डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस उन्हें खास बनाता है. यही वजह है, कि उनके फैंस किसी भी तरह की नेगेटिव बात को लेकर बेहद संवेदनशील रहते हैं.

जैसे-जैसे विरोध बढ़ा, ब्रांड स्ट्रैटेजिस्ट को पीछे हटना पड़ा. उन्होंने एक ओपन लेटर जारी कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी. अपने बयान में उन्होंने साफ किया, कि पॉडकास्ट के दौरान कही गई बातें किसी भी वेरीफाइड डॉक्यूमेंट या तथ्यों पर आधारित नहीं थीं. उन्होंने ये भी माना कि अल्लू अर्जुन या उनकी टीम की ओर से उन्हें ऐसा कोई 42 नियमों वाला डॉक्यूमेंट कभी नहीं दिया गया था.

अपॉलिजी लेटर में उन्होंने लिखा, कि बातचीत के फ्लो में कुछ बातें निकल गईं, जिन्हें गलत तरीके से पेश नहीं किया जाना चाहिए था. उन्होंने लिखा- कि अगर इससे एक्टर की इमेज को नुकसान पहुंचा हो, या किसी की भावनाएं आहत हुई हों, तो उसके लिए वो दिल से खेद जताती हैं, और अपने शब्द वापस लेती हैं.

इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स मानते हैं, कि ये पूरा मामला आज के डिजिटल दौर में फैंस की ताकत को दिखाता है, जहां कुछ ही घंटों में माहौल बदल जाता है. साथ ही ये भी साफ हो गया, कि अल्लू अर्जुन ने अपनी मेहनत, अनुशासन और सादगी से लोगों के दिलों में कितनी मजबूत जगह बनाई है.

First published on: Feb 17, 2026 12:35 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.