---विज्ञापन---
Jio Hotstar पर नंबर-1 बनी 2 घंटे 6 मिनट की ये तगड़ी सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म, कहानी में भर-भरकर मिलेगा एक्शन

ओटीटी (OTT) की दुनिया में सस्पेंस और एक्शन का तड़का देखने वालों के लिए एक बड़ी खबर है. अगर आप भी वीकेंड पर कोई जबरदस्त फिल्म देखने का प्लान बना रहे हैं, तो जियो हॉटस्टार (Jio Hotstar) पर इस वक्त एक फिल्म ने तहलका मचा रखा है. कन्नड़ सिनेमा के सुपरस्टार शिव राजकुमार की फिल्म 'भैरथी रानागल' (Bhairathi Ranagal) इन दिनों प्लेटफॉर्म पर नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है. आइए जानते हैं कि आखिर क्यों यह फिल्म दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है.

नंबर-1 का जादू- जियो हॉटस्टार पर इस धांसू फिल्म को देखने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है. इस समय यह प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा देखी जाने वाली फिल्म यानी नंबर-1 ट्रेंडिंग में बनी हुई है.

दमदार कहानी और सस्पेंस- जिओ हॉटस्टार पर यह फिल्म 2 घंटे 6 मिनट की है. जहां इस फिल्म में सस्पेंस और थ्रिल का जबरदस्त मिश्रण है. कहानी एक ऐसे व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी जिंदगी में बहुत सारे अनसुलझे रहस्य हैं. फिल्म जैसे-जैसे आगे बढ़ती है, परत-दर-परत राज खुलते जाते हैं जो दर्शकों को हैरान कर देते हैं.

शिव राजकुमार का स्वैग- इस फिल्म में शिव राजकुमार का अभिनय देखने लायक है. उनका 'भैरथी रानागल' वाला किरदार और स्क्रीन प्रेजेंस किसी भी एक्शन लवर के लिए किसी दावत से कम नहीं है. उन्होंने इस रोल में जान फूंक दी है.

एक्शन का डोज- फिल्म का एक्शन बहुत ही रॉ और रीयल है. अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं, जहां हीरो का स्वैग और धाकड़ फाइट सीन्स हों, तो यह फिल्म आपके लिए ही है.

परफेक्ट वीकेंड वॉच- 2 घंटे 6 मिनट की अवधि इसे एक 'परफेक्ट वॉच' बनाती है, क्योंकि यह न तो बहुत लंबी है और न ही कहानी में कोई फालतू की चीजें हैं. यह फिल्म शुरुआत से लेकर क्लाइमेक्स तक आपको कहीं भी बोर होने का मौका नहीं देगी.