-विज्ञापन-

Exercise Tips: खाली पेट एक्सरसाइज करना पड़ सकता है भारी, जानें होने वाले नुकसान

Exercise Tips: जो लोग खाली पेट एक्सरसाइज करते हैं उन्हें कई नुकसान हो सकते हैं। आप जान लें कि एक्सरसाइज करते समय किन बातों का ध्यान रखें।

Exercise Tips: शरीर को फिट रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज (Exercise) करना जरूरी होता हैं। एक्सरसाइज करने से हमारा शरीर ठीक रहता हैं और कई प्रकार की दिक्क्तें दूर रहती हैं। लेकिन कई बार एक्सरसाइज करते हुए कुछ गलतियां ऐसी कर बैठते हैं जो परेशानी का कारण बन सकता हैं। वैसे तो वर्कआउट करने का सही समय सुबह का होता हैं, लेकिन कई लोग बिना कुछ खाये खाली पेट एक्सरसाइज करते हैं।

जो सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता हैं। ऐसा नहीं हैं की खाली पेट एक्सरसाइज करने से नुकसान ही हो, इसके लाभ भी होते हैं। लेकिन ये भी सच हैं की इसके कुछ नुकसान भी हैं। आइए जानते हैं कि, खाली पेट एक्सरसाइज करने से क्या लाभ हैं और क्या हानि।

यह भी पढ़ें:Samudrik Shastra : लड़कियों के शरीर पर ये निशान बताते हैं उनका भाग्य, जानें विस्तार से

खाली पेट एक्सरसाइज करने के नुक्सान

1 कुछ लोगों को खाली पेट एक्सरसाइज करने से घबराहट महसूस हो सकती है। लेकिन ये जरूरी नहीं कि ऐसा सबके साथ हो। लेकिन जिन लोगों को ऐसा फेल हो तो वो कभी भी खाली पेट एक्सरसाइज से परहेज करें।

2 खाली पेट वर्कआउट करने से कमजोरी होती भी महसूस होती है, जिसके कारण मांसपेशियों में चोट लगने का खतरा भी हो सकता है।

3 खाली पेट एक्सरसाइज करने से आपको उल्टी हो सकती है।

4 खाली पेट एक्सरसाइज करने से आपका शरीर डिहाइड्रेट भी हो सकता है।

यह भी पढ़ें:Vastu Tips of Lord Shiva: अपने घर पर भगवान शिव की ऐसी मूर्ति भूलकर भी न लगाएं, अन्यथा हो सकती हैं ये मुसीबत

खाली पेट एक्सरसाइज करने के फायदे

1 अगर हम सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करते हैं तो इससे हमारा वजन कम होता है क्योंकि ऐसा करने से हमारा बॉडी फैट काफी तेजी से बर्न होने लगता है।

2 सुबह खाली पेट एक्सरसाइज करने से हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूती मिलती हैं। इससे जो लोग कमजोर मांसपेशियों से परेशान हैं उन लोगों के लिए ये अच्छा हैं।

3 अगर आप रोजाना खाली पेट एक्सरसाइज करते है तो इससे आपकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। जिसकी इम्मुनिटी स्ट्रांग होती हैं वो लोग कम बीमार पड़ते हैं।

अभी पढ़ें – लाइफ स्टाइल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

Latest

Don't miss

108MP कैमरा वाले इस धाकड़ 5G फोन पर बंपर छूट, बैंक ऑफर भी उपलब्ध, जल्द खरीदें

OPPO Reno8T 5G: अगर आपका बजट 30 हजार रुपये है और एक धासू फीचर्स वाला 5G स्मार्टफोन की तलाश कर रहे हैं, तो आपके...

108MP कैमरा के साथ भारत में तहलका मचाने आ रहा OnePlus का धाकड़ 5G फोन, कीमत होगी 20,000 से कम

OnePlus Nord CE 3 Lite 5G: अगर आप दिग्गज टेक कंपनी वनप्ल का प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन बना रहे हैं, तो आपके लिए...

Oneplus TV Y1S 40 inch मॉडल भारत में जल्द होगा लॉन्च, जानें क्या होगी कीमत?

Oneplus TV Y1S 40 inch: दिग्गज टेक कंपनी वनप्लस फरवरी 2021 में भारत में एक धांसू टीवी OnePlus TV Y1s को लॉन्च किया था।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here