Agra Ka Petha: आगरे का पेठा (Agra Ka Petha) काफी मशहूर है। आगरे का पेठे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है और इसे खाने का मन करता है। लोग इसे बड़े मजे से खाते है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये कैसे बनता है। अगर नहीं तो आज हम आपको बताएंगे अगरे का पेठा किस्से बनता है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि, आगरे का पेठा उस सब्जी से बनता है जिसे बहुत कम लोग खाना पसंद करते है। इसका नाम ‘कद्दू’ है जिसे गांव में ‘पेठा’ भी बोलते है। आपको बता दें, ये सफेद कद्दू होता है जिसे आम भाषा में कुम्हड़ा कहा जाता है। इस आगरे का पेठे को आप घर पर भी बनाकर खा सकते है। जानें कैसे बनाएं पेठा।
विधि
सबसे पहले एक बड़ा सफेद कद्दू लेना है।
कद्दू में कुदरती मिठास होती है इसलिए इसमें चीनी नहीं डाली पड़ती है।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले कद्दू को काट लें।
अब कद्दू से छलका बीज और गूदा निकालकर अलग रख दें।
कद्दू के गूदे को छोटे पीस में काटकर, इसमें कांटे की मदद से छेद करें।
अब एक चम्मच सफेद खाने वाला चूना लेकर पानी में मिलाएं।
इसके बाद कद्दू के पीस को डाल दें।
अब इसे अच्छे से 2 घंटे तक भिगोकर रख दें और फिर पानी से धो लें।
इसके बाद अब एक बर्तन में पानी उबालें और उसमें कद्दू के पीस पकाएं।
ध्यान रहें जब तक ये सॉफ्ट और ट्रांसपेरेंट नहीं हो जाता, तब तक पकाएं।
इसके साथ ही दूसरे बर्तन में पानी और शक्कर का घोल बनाएं।
अब घोल में कम हीट में पकाते रहें, जब तक अच्छे से चाशनी नहीं बन जाए।
इसके बाद इसमें थोड़ा सा नींबू का रस और इलायची मिलाएं।
जब कद्दू के पीस पूरी तरह से पक जाए तो पानी से निकाल ले।
अब इसे चाशनी में मिलाएं और थोड़ी देर तक रख दें।
थोड़ी देर बाद आप देखेंगे कि आगरे का पेठा ठंडा हो गया है, इसके बाद इसे आप आराम से खा सकते हैं और घर में भी सभी को खिला सकते हैं। तो फिर आज ही इसे बनाकर जरूर ट्राई करें।