---विज्ञापन---

15 साल पुरानी सीरीज OTT पर मचा रही तहलका, 9.2 की रेटिंग वाले इस शो की कहानी हैं एक दम धांसू

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक 15 साल पुरानी वेब सीरीज गदर मचा रही है. यह सीरीज अपने शानदार एक्शन और कहानी को लेकर एक बार फिर से ओटीटी पर ट्रेंड कर रही है.

Game of Thrones
Game of Thrones

बॉलीवुड हो या फिर साउथ फिल्म इंडस्ट्री हो या फिर हॉलीवुड. हर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कुछ ऐसी फिल्में और सीरीज होती हैं, जो कि रिलीज होने के बाद सालों तक दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं. वहीं, आज हम एक ऐसी ही सीरीज के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो कि 15 साल पहले रिलीज हुई थी. लेकिन 9.2 की रेटिंग वाली ये सीरीज ओटीटी पर तहलका मचा रही है. यह ओटीटी पर खूब ट्रेंड कर रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

शो में नजर आए ये कलाकार

दरअसल, हम बात कर रहे हैं वेब सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स की. जो कि साल 2011 में रिलीज हुई थी, जो कि जॉर्ज आर. आर. मार्टिन की किताब ए सॉन्ग ऑफ आइस एंड फायर पर आधारित है. इसमें लीड एक्टर के रोल में सूफी टर्नर, एमिलिया क्लार्क, किट हैरिंगटन, पीटर डिंकलेज़ जैसे तमाम बेहतरीन एक्टर्स नजर आए हैं. बता दें कि इस सीरीज के भी तक 8 सीजन आ चुके हैं, जिसके टोटल 73 एपिसोड्स हैं. हर एपिसोड एक्शन, थ्रिलर और इमोशन से भरपूर है.

---विज्ञापन---

जानें क्या है शो की स्टोरी

सीरीज की कहानी को लेकर बात करें तो गेम ऑफ थ्रोन्स एक वेस्टर्न द्वीप पर आधारित है. जिसके सात राज्य है. जिसमें से सातों राज्यों की राजधानी किंग्स लैंडिंग है और इसपर कब्जा करने के लिए हर कोई एक दूसरे के साथ संघर्ष करते हैं. यह सीरीज सत्ता के संघर्ष की कहानी है.

इस शो को मिली है जबरदस्त रेटिंग

बता दें कि गेम ऑफ थ्रोन्स ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर मौजूद है. यह सीरीज इंग्लिश के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ में भी मौजूद है. इस एक्शन थ्रिलर को IMDB पर 9.2 की रेटिंग मिली हुई है. यह शो इन दिनों टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर है.

यह भी पढ़ें- KGF और Pushpa 2 को भी मात देती है ये फिल्म, एक्शन में है सबकी बाप, एक-एक सीन है धांसू

First published on: Apr 05, 2026 06:56 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.