Monday, 28 October, 2024

---विज्ञापन---

Yuvika और Prince की नन्ही परी को जानलेवा बीमारी, बोलीं- दर्द से गुजर रही हूं…

Yuvika-Prince Baby Girl: युविका चौधरी और प्रिंस नरूला की नन्ही परी जानलेवा बिमारी की चपेट में आ गई है। युविका ने अपने व्लॉग में इस बात की जानकारी शेयर की।

Edited By : Himani Sharma | Updated: Oct 26, 2024 11:31
Share :

Yuvika-Prince Baby Girl: युविका चौधरी और प्रिंस नरूला के घर पिछले हफ्ते नन्ही परी ने जन्म लिया। युविका की डिलीवरी सी-सेक्शन से हुई थी। हॉस्पिटल से छुट्टी मिलने ही वाली थी कि 6 दिन की बेबी गर्ल को जानलेवा बीमारी ने जकड़ लिया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी बेटी को पीलिया हो गया है। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने व्लॉग में दी। उन्होंने बताया कि उनकी डिलीवरी सी-सेक्शन से हुई है और ऑपरेशन के बाद रिकवरी काफी स्लो होती है।

यह भी पढ़ें: सलमान खान की एक्स भाभी के तलाक का बच्चों पर क्या असर? सीमा ने पहली बार खुलकर की बात

एक्ट्रेस ने बताया कि यह पहली बार है कि वह अपनी 6 दिन की बेटी के साथ अकेली हॉस्पिटल में हैं। वहीं एक्ट्रेस ने अपने फैंस को आगे की जानकारी शेयर कर कहा, ‘अक्सर छोटे बच्चों को पीलिया हो जाता है। टेंशन लेने की कोई बात नहीं है। मैं इन दिनों दर्द से गुजर रही हूं फिलहाल मेरा सारा ध्यान मेरी बेटी पर है। जल्द ही वह ठीक भी हो जाएगी। आप सब का आशीर्वाद हमारे साथ है।’

यह भी पढ़ें: ना कियारा ना तृप्ति… Bhool Bhulaiyaa 3 की ये एक्ट्रेस है कार्तिक आर्यन की फेवरेट को-स्टार

First published on: Oct 26, 2024 11:31 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.