---विज्ञापन---

कौन है Dhurandhar में अक्षय खन्ना की वायरल एंट्री सॉन्ग का सिंगर? एक साल पुराना है ये गाना

Who is Akshay Khanna Viral Entry Song Singer?: फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना का वायरल एंट्री सॉन्ग 'Fa9la' सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड कर रहा है. चलिए आपको बताते हैं कि ट्रेंडी सॉन्ग 'Fa9la' का सिंगर कौन है?

Who is Akshay Khanna Viral Entry Song Singer
अक्षय खन्ना की वायरल एंट्री सॉन्ग का सिंगर कौन?

Who is Akshay Khanna Viral Entry Song Singer?: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म ने सिर्फ 4 दिन में 120 करोड़ से ज्यादा कमाई कर ली है. इसके साथ ही फिल्म ने कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों के रिकॉर्ड भी तोड़े हैं. वहीं, फैंस के बीच भी फिल्म को लेकर का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. इसके अलावा, सोशल मीडिया पर ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का वायरल एंट्री सॉन्ग ‘Fa9la’ भी काफी ट्रेंड कर रहा है. फैंस इसे अक्षय खन्ना का ‘जमाल कट्टू’ सॉन्ग बता रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ‘धुरंधर’ का ये ट्रेंडी सॉन्ग एक साल पुराना है? चलिए आपको बताते हैं कि ट्रेंडी सॉन्ग ‘Fa9la’ का सिंगर कौन है?

कौन है अक्षय खन्ना के एंट्री सॉन्ग का सिंगर?

फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना के वायरल एंट्री सॉन्ग ‘Fa9la’ को रैपर फ्लिपराची (Flipperachi) ने गाया है. फ्लिपराची का ‘Fa9la’ सॉन्ग एक स्पेशल खलीजी शैली का हिप-हॉप ट्रैक है, जिसे शाश्वत सचदेव ने ‘धुरंधर’ में ‘रहमान डकैत’ की एंट्री पर टोन की तरह इस्तेमाल किया है. फिल्म के रिलीज होने के बाद ऑडियंस के बीच ‘रहमान डकैत’ का ये एंट्री सॉन्ग ‘Fa9la’ वायरल हो गया. इसके बाद देखते ही देखते ये सॉन्ग सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Dhurandhar Box Office Collection Day 4: रणवीर सिंह की फिल्म 200 करोड़ के करीब, टूटे 7 फिल्मों के रिकॉर्ड

एक साल पुराना है गाना

आपको ये जानकर बहुत हैरानी होगी कि सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा ये ‘Fa9la’ सॉन्ग एक साल पुराना है. रैपर फ्लिपराची ने इस गाने को साल 2024 के जून महीने में अपने ही यूट्यूब चैनल Flipperachi पर रिलीज किया था. इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 79 लाख बार देखा जा चुका है.

कौन हैं रैपर फ्लिपराची?

रैपर फ्लिपराची का असली नाम हुस्साम असीम है, जो एक बहरीनी रैपर हैं. फ्लिपराची अरब हिप-हॉप की दुनिया के काफी पॉपुलर और फेमस सिंगर हैं. लास्टएफएम पर उनकी प्रोफाइल के अनुसार, फ्लिपराची 12 साल की उम्र से गाने गा रहे हैं. अपने टीनेज में उन्होंने अपनी रैप स्किल को काफी तराशा और डेवलप किया. साल 2003 में उन्होंने ऑफिशियली अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की. पिछले साल 2024 में उन्हें बहरीनी आर्टिस्ट ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला था. फ्लिपराची ने ‘Fa9la’ के अलावा, ‘ई ला’, ‘शिनो अलकलाम हत्था’, ‘शूफा’ और ‘नायदा’ जैसे हिट गाने भी गाए हैं, जो फैंस के बीच काफी पसंद किए गए हैं.

First published on: Dec 09, 2025 10:55 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.