---विज्ञापन---

रेखा संग सीक्रेट मैरिज! 4 शादियां, 2 अफेयर, फिर भी तन्हा रहा हीरो, कम उम्र मे दुनिया को कहा अलविदा

Vinod Mehra Birth Anniversary: विनोद मेहरा अपने समय के फेमस एक्टर थे जो लाखों लोगों के दिलों पर राज करते थे। बहुत कम उम्र में वो दुनिया को अलविदा कह गए।

Vinod Mehra Birth Anniversary
विनोद मेहरा इमेज क्रेडिट: E 24 बॉलीवुड

Vinod Mehra Birth Anniversary: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर विनोद मेहरा (Vinod Mehra) अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहे हैं। अभिनेता ने करीब 3 दशक तक बॉलीवुड पर राज करते हुए करीब 100 से अधिक फिल्मों में काम किया। एक्टर का ऐसा क्रेज था कि उनके नाम से ही मूवी हिट हो जाती थीं। चॉकलेटी बॉय के रूप में पहचान बनाने वाले विनोद की स्माइल पर ही लड़कियां मर मिटती थीं। बेशक एक्टर का फिल्मी करियर बुलंदी पर रहा लेकिन लव लाइफ में कई उतार चढ़ाव आए। आज विनोद मेहरा का बर्थडे है तो इस खास दिन पर हम आपको एक्टर के जीवन से जुड़े कुछ ऐसे पहलुओं से रूबरू करवाना चाहते हैं जिन्हें कम ही लोग जानते हैं।

तीन दशक तक क्या इंडस्ट्री पर राज  (Vinod Mehra Birth Anniversary)

13 फरवरी 1945 को लाहौर में जन्मे विनोद मेहरा किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर भले ही आज हमारे बीच में न हों लेकिन उनकी यादें हमारे दिलों में बसी हुई हैं। एक्टर ने 3 दशक तक इंडस्ट्री पर राज किया और करीब 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया।

Vinod Mehra

इमेज क्रेडिट: गूगल

बाल कलाकार के तौर पर की शुरुआत

एक्टर ने बाल कलाकार के रूप में साल 1958 में आई फिल्म ‘रागिनी’ से अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद बतौर लीड रोल उन्होंने फिल्म ‘रीता’ में काम किया जो साल 1971 में रिलीज हुई थी। एक्टर की प्रमुख फिल्में नागिन, जानी दुश्मन, घर, स्वर्ग नरक, कर्तव्य, साजन बिना सुहागन, जुर्माना, एक ही रास्ता, ये कैसा इंसाफ स्वीकार किया मैंने और खुद्दार रहीं जो एवरग्रीन साबित हुईं।

यह भी पढ़ें: लीक हुआ Rakul -Jackky का Wedding Card

रेखा संग की सीक्रेट शादी

खबरों के अनुसार विनोद मेहरा ने रेखा से सीक्रेट शादी की थी। हालांकि एक्टर की मां को रेखा बहू के रूप में स्वीकार नहीं थी। कहा जाता है कि जब विनोद रेखा को लेकर घर गए तो उनकी मां ने एक्ट्रेस को मारपीट कर और चिखा चिल्ली कर घर से बाहर भगा दिया। ऐसे में रेखा और विनोद के रिश्ते में दरार आ गई क्योंकि अपनी मां से सामने रेखा का साथ न दे पाए। फिर उनके घरवालों ने विनोद की शादी किसी और लड़की से करवा दी।

Vinod Mehra

इमेज क्रेडिट: गूगल

शादी के दो साल बाद ही आ गया हार्ट अटैक  

विनोद मेहरा को शादी के 2 साल बाद हार्ट अटैक आ गया। इसका जिम्मेदार एक्टर ने अपनी पत्नी को बताया और दोनों के बीच दूरियां आ गईं। इसी दौरान विनोद का दिल एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी पर आ गया। दोनों ने छिपकर शादी कर ली। हालांकि ये रिश्ता भी लंबा नहीं चला और दोनों अलग हो गए।

Vinod Mehra

इमेज क्रेडिट: गूगल

विनोद ने दूसरी पत्नी से भी तलाक ले लिया, वहीं बिंदिया तो पहले ही रिश्ता खत्म कर किसी और से शादी कर चुकी थी। कहा जाता है कि लास्ट के दिनों में विनोद की लाइफ में सिर्फ अकेलापन ही था।

यह भी पढ़ें: 55 साल की उम्र में ‘सर्किट’ ने रचाई तीसरी शादी

First published on: Feb 13, 2024 06:54 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.