Actor Vijay Kavish Played Lord Shiva: रामानंद सागर के टीवी सीरियल ‘रामायण’ ने घर-घर अपनी पहचान बनाई. इस सीरियल ने में काम करने वाले कलाकारों की अलग ही इज्जत थी. सभी कलाकारों ने शो में उम्दा एक्टिंग की. यही वजह है कि आज भी दर्शकों के दिल में वो किरदार बसे हुए हैं. हालांकि उनमें से कई ऐसे कलाकार भी रहे, जो समय के साथ गुमनामी के अंधेरों में खो गए. आइए इनके बारे में जानते हैं.
‘रामायण’ के शिव
हम बात कर रहे हैं एक्टर विजय कविश की, जिन्होंने ‘रामायण’ में तीन अलग-अलग किरदार निभाने के लिए सबसे ज्यादा जाना जाता है. विजय बचपन से ही फिल्मी दुनिया में आना चाहते थे. ऐसे में उन्होंने अपनी शुरुआत थिएटर्स से की. कुछ फिल्मों का भी हिस्सा बने, लेकिन विजय को असली पहचान ‘रामायण’ सीरियल से मिली. इसमें उन्होंने तीन अलग-अलग किरदार निभाए. इन तीनों किरदारों को इतनी बेहतरीन तरह से निभाया कि दर्शक भी उन्हें पहचान नहीं पाए कि ये सभी किरदार एक ही एक्टर ने निभाए हैं.
एक ही सीरियल में निभाए 3 किरदार
‘रामायण’ में विजय ने सबसे पहला किरदार भगवान शिव का निभाया. इसी किरदार ने उन्हें असली पहचान दिलाई. उनके इस किरदार की याद आज भी दर्शकों के दिल में बसी हुई है. इसके अलावा विजय कविश ने दूसरा किरदार रावण के पिता का निभाया और बाद में उन्होंने महर्षि वाल्मीकि का तीसरा किरदार निभाया. उनके हर एक किरदार को खूब सराहा गया. लेकिन इसके बावजूद, वो इंडस्ट्री में ज्यादा समय तक टिक नहीं पाए और धीरे-धीरे इंडस्ट्री से गायब हो गए.
अब ये काम कर रहे हैं विजय कविश
रामायण के बाद विजय ‘विक्रम और बेताल’ और ‘श्री कृष्ण’ जैसे कुछ शो में नजर आए. बाद में उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली और कैमरे के पीछे काम करना शुरू कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक अब विजय मुंबई में एक सफल डायरेक्टर और एडिटर बन चुके हैं. विजय एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं, जहां वे कई शॉर्ट फिल्में और वीडियो शेयर करते हैं.