---विज्ञापन---

‘तीन चार शादी…’ अरमान मलिक और पायल पर भड़कीं वड़ा पाव गर्ल, चंद्रिका दीक्षित बोलीं- ‘कीचड़ में रहने वाले..’

वडा पाव गर्ल के नाम से फेमस चंद्रिका दीक्षित और सैफी के रिश्ते को लेकर कई लोग सवाल कर रहे हैं, जिसपर यूट्यूबर अरमान मलिक और पायल मलिक ने भी सवाल खड़े किए थे. वहीं, अब चंद्रिका ने उनकी बातों का करारा जवाब दिया है.

Chandrika Dixit, Armaan Malik, Payal malik
Chandrika Dixit, Armaan Malik, Payal malik

वडा पाव गर्ल के नाम से फेमस चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. वह इन दिनों एक मुस्लिम शख्स के साथ अफेयर को लेकर खबरों में छाई हुई हैं, जिसका नाम सैफी है. सैफी के साथ चंद्रिका के रिश्ते के बारे में अरमान मलिक और पायल मलिक ने कहा था कि उन्हें केरल स्टोरी 2 देखनी चाहिए और तभी वो समझ पाएंगी कि कैसे सैफी उन्हें मैनिपुलेट कर रहा है. जिसके बाद अब चंद्रिका ने अरमान और पायल की बातों का जवाब दिया है.

दरअसल, हाल ही में चंद्रिकी दीक्षित सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में पहुंची थी. जहां उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही सोशल मीडिया पर बातों के बारे में रिएक्ट किया. इसके अलावा उन्होंने अरमान मलिक और उनकी पत्नी पायल मलिक का भी जवाब दिया है.

---विज्ञापन---

चंद्रिका ने अरमान और पायल को दिया मुंह तोड़ जवाब

चंद्रिका ने कहा, ” सैफी किस बात पर मुझे मैनिपुलेट कर रहे हैं. आधा अधूरा ज्ञान हमेशा खतरनाक होता है. हम हिंदू लोगों में कहा जाता है कि हमेशा अधूरा ज्ञान खतरनाक होता है. ये शास्त्रों में भी लिखा है. वो पीछे कह रही है घर-बार नहीं छोड़ना चाहिए. मैं घर बार छोड़ रही हूं. आप एक औरत हो, मैं आपकी इज्जत करती हूं. कीचड़ में रहने वाले लोगों को दूसरों पर उंगली नहीं उठानी चाहिए. खुद ने कितना कीचड़ फैला रखा है, आप वो समेटो, खुद समाज को क्या मैसेज दे रहे हो, तीन चार शादी कर लो. दो शादी कर लो. आप खुद पराई औरतों के साथ सॉन्ग शूट करते हो, छोटे-छोटे कपड़े पहनकर, तब कहां गई सोच. पायल मलिक की बेस्ट फ्रेंड कृतिका से आपने शादी कर ली, तब कहां गई ये सोच.तब रेप केस, फलाना ढिकाना सब चल रहा था, तब कहां थी ये सोच.”

सैफी संग रिश्ते पर उंगली उठाने पर चंद्रिका ने कही ये बात

चंद्रिका यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने आगे कहा, ” मैंने कभी उंगली उठाई है, जिसका मैटर है, चलने दो. मैंने कभी किसी के बारे में कभी कुछ नहीं बोला. अरमान भैया आप भी मुझसे बिग बॉस में मिले थे. आपके घर में बहुत कीचड़ फैला हुआ है, आप उसे संभालो. मैं अपने घर में रहती हूं, अपने बच्चे के साथ रहती हूं, मेरा एक ही मर्द है. किसी के साथ वीडियो बनाती हूं. पति नहीं बदल रही. एक औरत के लिए सबसे बड़ी बात होती है अपना पति शेयर करना. मैं तो मार दूं. वो तो चीटिंग हुई है और एक ही घर में रहते हो. आप ज्ञान दे रहे हो. मत दो. आप फोन करके भी तो बोल सकते थे, लेकिन आप मेरे नाम से व्यूज मत कमाओ.

यह भी पढ़ें- Chand Mera Dil Teaser Out: लक्ष्य संग दिखी अनन्या पांडे की रोमांटिक केमिस्ट्री, ‘चांद मेरा दिल’ के टीजर ने इंटरनेट पर लगाई आग

First published on: Apr 07, 2026 01:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.