Friday, 20 February, 2026

---विज्ञापन---

Toxic Teaser: ‘इस बार जंग…’ Yash करेंगे सभी का गेम ओवर, ‘टॉक्सिक’ टीजर का एक-एक सीन देख हिल जाएगा दिमाग

Toxic Teaser: यश की मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा मूवी टॉक्सिक का आज टीजर रिलीज हो गया है और यह टीजर भी एक्शन से भरपूर नजर आ रहा है. इस टीजर को देख फैंस की एक्साइटमेंट डबल हो गई है.

Toxic teaser
Toxic teaser

Toxic Teaser: यश की मोस्ट अवेटेड एक्शन ड्रामा मूवी टॉक्सिक का आज टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म की पहली झलक ने फैंस के होश उड़ा दिए थे. वहीं अब टीजर देखकर लोगों की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई है. फिल्म में यश के अलावा तमाम हसीनाएं नजर आएंगी. हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया,कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत, नयनतारा जैसी एक्ट्रेस दिखाई देंगी. फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होगी. जैसा कि फिल्म का टीजर रिलीज हो गया है तो चलिए इसपर एक नजर डालते हैं.

टॉक्सिक का एक-एक सीन देख हिल जाएगा दिमाग

टीजर की शुरुआत यश के वॉइस ओवर से होती है, जहां वो कहते हैं कि इस बार जंग अलग है, उनकी मक्कारी भी अलग है. इसके बाद टीजर के कई एक्शन सीन देखने को मिले है. टीजर में कई सीन में यश अपने दुश्मनों का बुरा हाल करते हुए दिख रहे हैं. यहां तक कि एक ऐसा सीन भी है जब यश आरी की मशीन से एक शख्स की गर्दन काटते हुए भी दिख रहे हैं. यह सीन दिमाग हिला देने वाला है.

---विज्ञापन---

फैंस ने की तारीफ

वहीं, टॉक्सिक के टीजर ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. फैंस टीजर की जमकर तारीफें भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, “यश बी लाइक, मैं हमेशा जंग टालने की कोशिश करता हूं, लेकिन अगर जंग हुई तो जीतूंगी तो मैं ही. अन्य यूजर ने लिखा, “इस तरह का सीन यश से उम्मीद नहीं की थी. फायर है. एक और यूजर ने टीजर को लेकर कहा, “राया ने धुरंधर को खाया ये कंफर्म है.

इस दिन रिलीज होगी टॉक्सिक

बता दें कि यश लगभग तीन साल बाद स्क्रीन पर वापस लौटे हैं. एक्टर को आखिरी बार केजीएफ 2 में देखा गया था, जो कि 2022 में रिलीज हुई थी और यह भी बहुत बड़ी हिट रही थी. केजीएफ 2 के बाद अब यश के फैंस के बीच टॉक्सिक को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई है और वे इसकी रिलीज का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म सिनेमाघरों में 19 मार्च को धुरंधर के साथ रिलीज होगी. इस मूवी का डायरेक्शन गीतू मोहनदास ने किया है.

यह भी पढ़ें- Euphorian फेम एक्टर Eric Dane का निधन, इस खतरनाक बीमारी ने ली जान

First published on: Feb 20, 2026 09:41 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.