Saturday, 28 February, 2026

---विज्ञापन---

Kiara Advani को बाहों में उठाकर Yash ने मचाई Tabaahi, Toxic का नया पोस्टर देख बढ़ीं फैंस की एक्साइटमेंट

टॉक्सिक के अपकमिंग गाने का आज मेकर्स ने पोस्टर रिलीज किया है. जिसमें कियारा आडवाणी यश की बाहों में नजर आ रही हैं. इसके साथ ही ये भी बताया है कि यह किस दिन रिलीज होगा.

Tabaahi
Tabaahi

Tabaahi: यश स्टारर टॉक्सिक इन दिनों काफी चर्चा में है. फिल्म का जब से टीजर रिलीज हुआ है, तब से इसको लेकर खूब चर्चा हो रही है. फिल्म में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया जैसी एक्ट्रेस नजर आने वाली हैं. फिल्म की चर्चाओं के बीच आज मेकर्स ने इसका नया पोस्टर रिलीज किया है.

यश की बाहों में कियारा

दरअसल, टॉक्सिक का यह नया पोस्टर फिल्म के आने वाले गाने ‘तबाही’ का है. इस पोस्टर में यश शर्टलेस नजर आ रहे हैं और एक हाथ में सिगार है, तो दूसरे हाथ से वह कियारा आडवाणी को अपनी बाहों में लिए हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान कियारा ऑफ व्हाइट शर्ट पहने हुए नजर आ रही हैं और वह अपना सिर यश के कंधे पर झुकाए हुए हैं. दोनों ही समंदर के किनारे रोमांटिक अंदाज में दिख रहे हैं. पोस्टर में दोनों के बीच बहुत तगड़ी केमिस्ट्री देखने को मिल रही है.

---विज्ञापन---

पोस्टर देख बढ़ीं फैंस की एक्साइटमेंट

कियारा ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “ए टॉक्सिक वर्ल्ड, ए सेफ एंब्रेस. बता दें कि यह गाना 2 मार्च को रिलीज होगा. इस गाने को सिंगर विशाल मिश्रा ने अपनी आवाज दी है. जो कि अपनी बेहतरीन आवाज के लिए जाने जाते हैं. वहीं, जैसे ही तबाही का पोस्टर रिलीज हुआ, वैसे ही फैंस के बीच गाने को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ गई. लोगों का मानना है कि यह गाना हिट होने वाला है. एक यूजर ने लिखा, “वाकई में इसका इंतजार नहीं कर सकते. एक अन्य यूजर ने लिखा, “ये गाना हिट होगा.”

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि टॉक्सिक कन्नड़ और इंग्लिश में शूट की गई है. इसके अलावा फिल्म हिंदी, तमिल तेलुगु और मलयालम में डब होगी. फिल्म दुनिया भर में 19 मार्च को रिलीज होगी. टॉक्सिक की टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर से होगी, जो कि 2025 की सबसे बड़ी हिट है.

यह भी पढ़ें- ‘The Kerala Story 2’ को लेकर फैंस के लिए खुशखबरी, हाईकोर्ट ने फिल्म की रिलीज से हटाई रोक

First published on: Feb 27, 2026 11:12 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.