Wednesday, 4 March, 2026

---विज्ञापन---

US-Iran War के बीच दुबई में फंसी ये बंगाली एक्ट्रेस, होटल के पास हो रहे धमाकों से बढ़ी परिवार की चिंता

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जंग शुरू हो गई है. इस बीच तमाम फिल्मी सितारे दुबई में फंसे हुए हैं. यहां तक कि एक बंगाली एक्ट्रेस भी वहां अपने बेटे के साथ फंस गई है. जिसकी जानकारी खुद उनके परिवार ने दी है.

Subhashree Ganguly
Subhashree Ganguly

अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जंग शुरू हो गई है और इस बीच ईरान के प्रेसिडेंट खामेनेई का भी मौत हो गई है. जिसके कारण पूरे देशभर में उदासी छाई हुई है. इस वॉर के चलते कई जगहों की फ्लाइट्स कैंसिल हो गई हैं. कुछ फिल्मी कलाकार दुबई और मिडिल ईस्ट में फंसे हुए है. यहां तक कि फेमस बंगाली एक्ट्रेस सुभाश्री गांगुली और उनके बेटे युवान भी दुबई में फंसे हुए है. जिसकी जानकारी परिवार ने खुद शेयर की है.

सुभाश्री गांगुली बेटे युवान के साथ दुबई में फंसी

दरअसल, सुभाश्री गांगुली के पति और फिल्म डायरेक्टर-प्रोड्यूसर राज चक्रवर्ती ने इस बारे में जानकारी दी है और अपनी चिंता जाहिर की है. उन्होंने पीटीआई से बात करते हुए कहा, “वे शनिवार को छुट्टी मनाने दुबई पहुंचे थे. तब से सिच्युएशन और भी मुश्किलों से भरी हो गई है. युवान सुभाश्री के साथ है, ऐसे में चिंता और भी बढ़ गई है. वे पास जुमेराह में रुके हैं. उनके होटल के पास एक धमाका हुआ था. वहां के अधिकारियों ने लोगों को घरों से बाहर न निकलने के निर्देशन जारी किए हैं.” इस वॉर वाली परिस्थिति के दौरान एक्ट्रेस के दुबई में बसे दोस्त उनकी मदद कर रहे हैं.

---विज्ञापन---

इंटरव्यू के दौरान जब प्रोड्यूसर से सुभाश्री की वापसी के लिए पूछा गया कि क्या उन्होंने सरकार से उनके लिए कोई मदद मांगी. तो उन्होंने कहा, “हमने अभी तक सरकार से कोई मदद नहीं मांगी है. हमें उम्मीद है कि वे सुरक्षित घर लौट आएंगे.”

वॉर के कारण फंसे कई सेलेब्स

आपको बता दें कि शनिवार की रात कथित तौर पर यूनाइटेड अरब अमीरात, साऊदी अरब के रियाद और कतर के दोहा में हमले किए गए. जिसके बाद से वहां पर काफी तनाव बना हुआ है. बंगाली एक्ट्रेस के अलावा वॉर के वक्त वहां पर कई फिल्में सितारे फंसे हुए है. कई लोगों ने मोदी सरकार से मदद मांगी है.

यह भी पढ़ें- इम्तियाज अली बनाएंगे Jab We Met का सीक्वल? Shahid और Kareena नहीं, बल्कि ये एक्टर्स बनेंगे गीत और आदित्य!

First published on: Mar 01, 2026 07:20 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.