The Kerala Story 2 Released: बॉलीवुड फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियोन्ड’ की रिलीज पर केरल हाई कोर्ट की सिंगल बेंच ने अंतरिम रोक लगा दी थी. कोर्ट ने फिल्म पर ये बैन उसकी रिलीज के कुछ घंटे पहले ही लगाया था. लेकिन फिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से फिल्म सिनेमाघरों में न सिर्फ रिलीज हुई बल्कि बॉक्स ऑफिस पर पहले काफी अच्छी कमाई भी की. चलिए आपको ये सारा माजरा समझाते हैं. साथ ही ये भी बताएंगे कि आखिर लोगों को ये फिल्म कैसी लगी?
फिल्म पर लगा था 15 दिनों का स्टे
दरअसल, केरल हाई कोर्ट की सिंगल जज की बेंच की तरफ से फिल्म के कंटेंट को लेकर चिंता जताते हुए 15 दिनों का स्टे लगा दिया गया था. इसके बाद फिल्म मेकर्स ने केरल हाई कोर्ट की डिवीजन बेंच के पास अपनी पिटीशन ले गए, जहां 27 फरवरी की शाम 4 बजे जस्टिस एसए धर्माधिकारी और पीवी बालकृष्णन की डिवीजन बेंच ने इस मामले पर सुनवाई की.
ऐसे साफ हुआ रिलीज का रास्ता
डिवीजन बेंच ने मामले की गंभीरता और सभी पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस के उस अंतरिम आदेश पर रोक लगा दी, जिसमें फिल्म की रिलीज पर स्टे लगाया गया था. जैसे डिवीजन बेंच का फैसला आने के बाद ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियोन्ड’ की रिलीज का रास्ता साफ हो गया.
फैंस का रिएक्शन और फिल्म की कमाई
फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियोन्ड’ की रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म देखने वाले लोगों से इसे काफी मिक्स रिस्पॉन्स मिला है. इसी के साथ फिल्म के पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी सामने आ गया है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द केरल स्टोरी 2: गोज बियोन्ड’ ने ओपनिंग डे पर 3.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.