---विज्ञापन---

Sunjay Kapur के अंतिम संस्कार में 7 दिन की देरी क्यों? जानें क्या है इसके पीछे की वजह?

Sunjay Kapur Funeral Updates: करिश्मा कपूर के एक्स हस्बैंड और मशहूर बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के 7 दिन बाद आज यानी 19 जून को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। आइए आपको भी बताते हैं संजय कपूर के अंतिम संस्कार में देरी क्यों आई?

Photo Credit- Instagram

Sunjay Kapur Funeral Updates: बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर के एक्स पति संजय कपूर के निधन के 7 दिन बाद आज यानी 19 जून को उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस बात की जानकारी उनकी फैमिली ने खुद दी है। 12 जून को हुए निधन के बाद अब फाइनली उनके शव को भारत लाया जा रहा है। वहीं 7 दिनों के बाद दिल्ली में उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी जाएगी। आइए आपको भी बताते हैं आखिर उनके अंतिम संस्कार में इतनी देरी क्यों आई?

यह भी पढ़ें: Sunjay Kapur का आज कब और कहां होगा अंतिम संस्कार? फैमिली ने शेयर की डिटेल्स

शव को भारत लाने में क्यों हुई देरी?

संजय कपूर का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ, जिसने उनकी फैमिली और फ्रेंड्स को सदमे में डाल दिया। वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उनके अंतिम संस्कार में लीगल फॉर्मेलिटी के चलते देरी हुई। दरअसल संजय एक अमेरिकी नागरिक थे और उनका निधन इंग्लैंड में हुआ। लेकिन उनकी फैमिली चाहती थी कि उनका अंतिम संस्कार भारत में ही हो।

लीगल फॉर्मेलिटी के बाद अंतिम संस्कार

अमेरिकी नागरिक होने के नाते भारत में उनका शव लाने के लिए कई कानूनी कार्यवाही से उनकी फैमिली को गुजरना पड़ा। इसी वजह से पोस्टमार्टम, इमिग्रेशन क्लियरेंस, डेथ सर्टिफिकेट, और कॉन्सुलर अप्रूवल जैसी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ा, जिसके चलते उनके शव को भारत में लाने के लिए 7 दिन का समय लग गया। इस बात की जानकारी उनके ससुर अशोक सचदेवा ने एनडीटीवी से बात करते हुए दी थी। हालांकि अब सब लीगल फॉर्मेलिटी पूरी हो गई है, इसलिए आज यानी 19 जून को उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में लोधी रोड श्मशान घाट पर किया जाएगा।

कैसे गई संजय कपूर की जान?

बता दें संजय कपूर पोलो खेलने के काफी शौकीन थे। वहीं उनके निधन का कारण भी ये ही बना। संजय कपूर इंग्लैंड में अपने दोस्तों के साथ पोलो खेल रहे थे और इस दौरान उन्होंने एक मधुमक्खी को निगल लिया, जिसके बाद उन्हें हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। बता दें करिश्मा कपूर से संजय की शादी साल 2003 में हुई थी, लेकिन 2016 में उनका तलाक हो गया था।

यह भी पढ़ें: 15 की उम्र में घर से भागी, दो बार की शादी, अब किडनैपिंग और जबरन वसूली के लगे आरोप

First published on: Jun 19, 2025 08:20 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.