Friday, 27 February, 2026

---विज्ञापन---

‘मुंह में सिगार और हाथ में तलवार’, Prabhas की Spirit में कुछ ऐसा होगा Vivek Oberoi का अंदाज, रिलीज हुआ फिल्म का नया पोस्टर

संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म स्पिरिट का नया पोस्टर आज रिलीज हो गया है. जिसमें विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या देसाई का अलग अंदाज नजर आ रहा है.

Spirit New Poster
Spirit New Poster

Spirit New Poster: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनने वाली फिल्म स्पिरिट बीते साल 2025 से चर्चा में बनी हुई है. फिल्म में प्रभास लीड रोल में नजर आएंगे और इस मूवी में उनके साथ एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी दिखाई देंगी. वहीं, आज 27 फरवरी को मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है. जिसमें उन्होंने विवेक ओबेरॉय के लुक को रिवील किया है. तो चलिए एक नजर डालते हैं इसपर.

रिलीज हुआ स्पिरिट का नया पोस्टर

दरअसल, विवेक ओबेरॉय ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म में अपने स्पिरिट के लुक का खुलासा करते हुए नया पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर में वो नाइट सूट में दिख रहे हैं, जिसमें से एक पैर उनका सोफे पर रखा हुआ और उसपर उन्होंने अपना हाथ रखा है और स्टाइल में पोज करते हुए नजर आ रहे हैं. वहीं, एक्टर के दूसरे हाथ में तलवार है. विवेक ने अपने मुंह में सिगार ली हुई है और आंखों में काला चश्मा लगाया हुआ है. एक्टर एक दम अलग अंदाज में दिख रहे हैं. वहीं, उनके ठीक आगे एक्ट्रेस ऐश्वर्या देसाई नजर आ रही हैं.

---विज्ञापन---

इस पोस्टर को शेयर करते हुए विवेक ने लिखा, “. .अंधेरे में छिपा एक रहस्य, उन आंखों में बसा जो सबसे गहरे राज़ याद रखती हैं. 5 मार्च, 2027 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में.

स्पिरिट को लेकर संदीप और दीपिका के बीच हुआ था विवाद

आपको बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म रिलीज से पहले ही चर्चा में आ चुकी है. क्योंकि इस मूवी में प्रभास के अपोजिट पहले तृप्ति डिमरी को नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण को अप्रोच किया गया था. हालांकि एक्ट्रेस ने 8 घंटे शिफ्ट की डिमांड और फिल्म की फीस के अलावा प्रोफेट शेयर की डिमांड की थी. जिसके बाद डायरेक्टर और एक्ट्रेस में जमकर क्लैश हुआ. यहां तक कि कई महीनों तक दोनों के बीच का विवाद मीडिया में चर्चा का विषय बना रहा. हालांकि बाद में दीपिका को रिजेक्ट कर दिया और उनके स्थान पर तृप्ति को कास्ट किया गया.

यह भी पढ़ें- ‘शादी जरूरी नहीं, जब चाहे बच्चा कर लूं’, Salman Khan की इस 41 साल की हसीना ने फ्रीज करवाए एग्स

First published on: Feb 27, 2026 06:01 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.