---विज्ञापन---

महेश बाबू की साली है ये एक्ट्रेस, अक्षय और गोविंदा संग किया काम, Bigg Boss में दिखा असली चेहरा

Actress Birthday Special: बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस का साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ भी खास रिश्ता है.

Shilpa Shirodkar Birthday Special

Actress Birthday Special: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री जितनी दिखती है उससे कई गुना ज्यादा बड़ी है. हर साल हजारों लोग यहां अपना करियर बनाने और जिंदगी बदलने के लिए हैं. इनमें से कुछ को सफलता मिलती है और कुछ को नहीं मिलती है. वहीं, कुछ ऐसे एक्टर्स होते हैं जो एक टाइम पर टॉप पर होते हैं और फिर अचानक से गायब हो जाते हैं. आज हम आपके लिए एक ऐसी एक्ट्रेस की कहानी लेकर आए हैं, जिन्होंने अक्षय से लेकर गोविंदा तक के साथ काम किया है और कई हिट फिल्में दी हैं. इस एक्ट्रेस का साउथ सुपरस्टार महेश बाबू के साथ भी खास रिश्ता है. हम एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर की बात कर रहे हैं.

महेश बाबू की साली

एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर का जन्म 20 नवंबर 1973 को हुआ था. शिल्पा की मां गंगू बाई एक एक्ट्रेस थी. वहीं, उनकी बड़ी बहन नम्रता शिरोडकर मिस इंडिया और एक्ट्रेस थीं. मालूम हो कि नम्रता शिरोडकर साउथ सुपरस्टार महेश बाबू की पत्नी हैं. इस लिहाज से शिल्पा शिरोडकर रिश्ते में महेश बाबू की साली लगती हैं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: परिणीति चोपड़ा ने दिखाई 1 महीने के बेटे की झलक, राघव चड्ढा संग रिवील किया लाडले का नाम

शिल्पा का बॉलीवुड में डेब्यू

शिल्पा शिरोडकर ने साल 1989 में आई रमेश सिप्पी की फिल्म ‘भ्रष्टाचार’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, लेकिन शिल्पा को लोगों के बीच पहचान साल 1990 में आई हिट फिल्म ‘किशन कन्हैया’ से मिली थी, जिसमें उन्होंने अनिल कपूर के साथ काम किया था. इसके बाद उन्होंने ‘त्रिनेत्र’, ‘हम’, ‘खुदा गवाह’, ‘आंखें’, ‘गोपी किशन’, ‘बेवफा सनम’, ‘मृत्युदंड’, और ‘पहचान’ जैसी एक के बाद एक हिट फिल्में दीं.

बनाई फिल्मी दुनिया से दूरी

इसके बाद साल 2000 में शिल्पा शिरोडकर ने यूनाइटेड किंगडम के बैंकर अपरेश रंजीत से शादी कर ली, जिसके बाद उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली. इस दौरान उन्होंने एक बेटी को जन्म दिया.

Bigg Boss में दिखा असली चेहरा

शिल्पा शिरोडकर ने एक्टिंग से करीब 13 साल दूरी बनाए रखी. इसके बाद उन्होंने साल 2013 में जीटीवी के सीरियल ‘एक मुट्ठी आसमान’ से अपना कमबैक किया. इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस 18’ में भाग लिया, जहां वो काफी इमोशनल और भावुक नजर आईं.

First published on: Nov 19, 2025 03:30 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.