Sunday, 21 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Netflix पर ट्रेंड कर रहीं ये 9 फिल्में, टॉप 10 में 1 वेब सीरीज बना पाई जगह

Netflix Trending Movies-Series: नेटफ्लिक्स पर इस समय जो फिल्में और सीरीज टॉप 10 में बनी हुई हैं, उनमें सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात ये है कि इस बार टॉप 10 ट्रेडिंग में महज 1 ही वेब सीरीज अपनी जगह बनाई पाई है, बाकी 9 फिल्में ट्रेंड हो रही हैं।

---विज्ञापन---

netflix trending movies-series
नेटफ्लक्स पर ट्रेंड कर रहीं फिल्में-सीरीज (Image Credit: Instagram)

Netflix Trending Movies-Series: भारत में नेटफ्लिक्स पर इस समय फिल्में और सीरीज खूब देखी जा रही हैं और इन सीरीज और फिल्मों को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। नेटफ्लिक्स पर फिल्मों और सीरीज के आने का दर्शकों को काफी इंतजार रहता है और थियेटर से ज्यादा अब ओटीटी पर ही लोग मूवीज और सीरीज देखना पसंद करते हैं। नेटफ्लिक्स टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्में और सीरीज में 9 फिल्में हैं और सिर्फ एक सीरीज है, जिसे लोग देख रहे हैं। आइए जानते हैं कि ये फिल्में और सीरीज कौन-सी हैं।

यह भी पढ़ें: 44 साल की उम्र में पापा बने एक्टर, शादी के 2 साल बाद घर आया नन्हा मेहमान

---विज्ञापन---

देवा

नेटफ्लिक्स पर दसवें नंबर पर शाहिद कपूर और पूजा हेगड़े की फिल्म देवा ट्रेंड कर रही है, जबकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस फिल्म में शाहिद कपूर पुलिसवाले के रोल में नजर आए थे और इस फिल्म में उनका राउडी अवतार फैंस को देखने को मिला था।

ज्वेल थीफ

सैफ अली खान और जयदीप अहलावत की ओटीटी फिल्म ज्वेल थीफ नंबर 9 पर बनी हुई है और इसे लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

---विज्ञापन---

पुष्पा 2

अल्लू अर्जुन की सुपरहिट फिल्म पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले थे और अब ओटीटी पर फिल्म का जलवा बरकरार है। पुष्पा 2 नेटफ्लिक्स पर 8वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है।

रेट्रो

साउथ सुपरस्टार सूर्या की फिल्म रेट्रो 1 मई 2025 को रिलीज हुई थी और अब फिल्म कुछ दिनों पहले ही नेटफ्लिक्स पर आई है। मगर नेटफ्लिक्स पर आते ही मूवी ने टॉप 10 में अपनी जगह बना ली है और सातवें पायदान पर है।

---विज्ञापन---

गुड बैड अग्ली

तमिल एक्टर अजित कुमार की फिल्म गुड बैड अग्ली की वजह से सनी देओल की जाट बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। अब नेटफ्लिक्स पर भी गुड बैड अग्ली ट्रेंड हो रही है।

---विज्ञापन---

द डिप्लोमैट

जॉन अब्राहिम की मूवी द डिप्लोमेट भी नेटफ्लक्स पर पांचवे नंबर पर बनी हुई है और इसकी कहानी को ऑपरेशन सिंदूर के बाद से लोगों ने बहुत पसंद किया है।

सिकंदर

सलमान खान की फिल्म सिकंदर को थियेटर में तो लोगों ने फ्लॉप का टैग थमा दिया था, लेकिन ओटीटी पर फिल्म को लोग देख रहे हैं। इस समय चौथे नंबर पर सलमान और रश्मिका मंदाना की फिल्म सिकंदर ट्रेंड कर रही है।

---विज्ञापन---

द रॉयल्स

तीसरे नंबर पर नेटफ्लिक्स की सीरीज द रॉयल्स है, जिसमें ईशान खट्टर और भूमि पेडनेकर की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। इस सीरीज की कहानी सिर्फ इंडिया ही नहीं दुनियाभर में लोग देख रहे हैं।

---विज्ञापन---

हिट द थर्ड केस

साउथ एक्टर नानी की फिल्म हिट द थर्ड केस को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है, जो 2 दिन पहले ही ओटीटी पर आई है। नानी की फिल्म दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही हैं और इसका एक्शन लोगों को रास आ रहा है।

छावा

साल 2025 में आई एक फिल्म बॉक्स ऑफिस और ओटीटी की किंग बन गई है, क्योंकि धमाकेदार कमाई करने बाद अब नेटफ्लिक्स पर भी विक्की कौशल की छावा नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है। ये फिल्म 14 फरवरी 2025 को रिलीज हुई थी और फिल्म ने तगड़ा कलेक्शन भी किया है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘जब मौत मुझे ढूंढ़ लेगी…’, Misha Agrawal के निधन टूटी बड़ी बहन, पोस्ट में छलका दर्द

---विज्ञापन---

 

 

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 01, 2025 07:43 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola